देवघर। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि जब स्वास्थ्य सेवा ठीक होगी तब राज्य में मृत्यु दर भी कम होगी। उन्होंने कहा कि एम्स के ऊपर जनता का भरोसा है और यहां सेवा भावना देखने को मिलती है। वे गुरुवार को एम्स देवघर के द्वितीय वार्षिक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पंचायत प्रशिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में समारोह का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यदि डॉक्टरों का व्यवहार ठीक हो तो रोगी अपने से ही आधा स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टरों को धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस का अब कोई महत्व नहीं रह गया है। एमबीबीएस के बाद पीजी करने वाले ही आगे बढ़ पाएंगे। साथ ही कहा कि विकासशील देश विकसित तभी होगा जब स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा का विकास होगा। विदेशों में भारतीय डॉक्टरों का ज्यादा विश्वास रखा जाता है। अच्छा डॉक्टर बनकर विश्व में भारत का नाम रोशन करें।

मौके पर एम्स के अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा, केंद्रीय सचिव पीएम शरण, निदेशक सौरव वार्ष्णेय, स्थानीय विधायक नारायण दास ,आयुक्त चंद्र मोहन कश्यप, डीआईजी सुदर्शन मंडल सहित एम्स की छात्र-छात्राएं और चिकित्सक उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version