भुरकुंडा (आजाद सिपाही )। पीवीयूएन लिमिटेड द्वारा गुरूवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालकुदरा में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा मन को पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान पारस्परिक सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के शीर्ष छह अंक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों की भी प्रशंसा और प्रोत्साहन के भाव से पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्कूल प्रशासन ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में नये उर्जा का संचार भरता है। साथ ही बच्चों में बौद्धिक क्षमता का भी विकास होता है। कहा गया कि वन्यजीव संरक्षण पौधों और जानवरों की प्रजातियों और उनके आवासों की रक्षा करने की प्रथा है। विश्व के पारिस्थितिक तंत्र के हिस्से के रूप में, वन्यजीव प्रकृति की प्रक्रियाओं को संतुलन और स्थिरता प्रदान करते हैं। वन्यजीव संरक्षण का लक्ष्य इन प्रजातियों के अस्तित्व को सुनिश्चित करना और लोगों को अन्य प्रजातियों के साथ स्थायी रूप से रहने के लिए शिक्षित करना है। वन्यजीव संरक्षण के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित यह प्रतियोगिता बच्चों में नये उर्जा का संचार भरेगा। बताया गया कि कार्यक्रम पीवीयूएन के अभियान चलो स्कूल चले का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य बच्चों को स्कूल वापस लाना, उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना और स्कूल छोड़ने की दर को और कम करना है।