रांची। झारखंड में कोरोना के 126 मरीज एक्टिव है। इसमें सबसे अधिक 45 मरीज रांची में एक्टिव है। राज्य में कोरोना की रफ्तार पहले के मुकाबले धीरे धीरे कम हो रही है। गुरुवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से तीन, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से एक, गुमला से एक और रांची से दो मरीज है।राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार, 68 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 26 लाख, 39 हजार, 284 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 126 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 612 मरीज ठीक हुए हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



