Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में शराब की बिक्री घटी, उत्पाद आयुक्त ने 11 जिलों से मांगा स्पष्टीकरण
    Breaking News

    झारखंड में शराब की बिक्री घटी, उत्पाद आयुक्त ने 11 जिलों से मांगा स्पष्टीकरण

    adminBy adminSeptember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में नयी उत्पाद नीति घोषित होने के बाद चार महीने बाद शराब की बिक्री कम गयी है। खुदरा शराब दुकानों की सेल इफीसिएंसी बिक्री) संतोषजनक नहीं होने को लेकर उत्पाद आयुक्त ने 11 जिलों के सहायक उत्पाद आयुक्तों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने रामगढ़, धनबाद, गढ़वा, लोहरदगा, सिमडेगा, पलामू, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, सरायकेला-खरसांवां और पश्चिमी सिंहभूम के सहायक आयुक्त से स्पष्टीकरण की मांग की है। उत्पाद आयुक्त ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के अगस्त माह की बिक्री काफी कम हुई है। अगस्त माह के लिए पूरे राज्य से 392.32 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जबकि अगस्त माह में मात्र 251.14 करोड़ रुपये के ही शराब सभी 24 जिलों में बिके। उन्होंने कहा है कि इससे यह स्पष्ट होता है कि रामगढ़, धनबाद, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, गढ़वा, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, सरायकेला-खरसांवां तथा पश्चिमी सिंहभूम जिले में सेल इफीसिएंसी अन्य जिलों की तुलना में असंतोषजनक है। इसकी वजह से राजस्व में 36 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। यह एक चिंता का विषय है, क्योंकि शराब बिक्री से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य शत-प्रतिशत होना चाहिए।

    एक सप्ताह के अंदर मांगा गया स्पष्टीकरण

    उत्पाद आयुक्त ने इस संबंध में सभी संबंधित जिलों के सहायक आयुक्त से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो राजस्व में शिथिलता मानते हुए कार्रवाई की जायेगी।
    उधर झारखंड खुदरा शराब विक्रेता संघ के सुबोध जायसवाल ने शराब की बिक्री कम होने पर कहा है कि झारखंड स्टेट बेवरेज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा जो निकाला गया है आंकड़ा इसमें देखा जा सकता है कि मई से 8 सितंबर तक टारगेट कितना करना था और कितना टारगेट अचीव किया गया। कि सरकार का शराब का रेवेन्यू तो 110 परसेंट सुरक्षित है। यह हासिल भी हो जायेगा। जेएसबीसीएल का कंपनी और गोदाम, दुकानों की देनदारी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जो अंत में कंपनी के बकाये में जुड़ेगा। दुकानों का बकाया, गोदाम का बकाया जेएसबीसीएल कहां से देगा, क्योंकि जेएसबीसीएल के पास अपना फंड नहीं है। जेएसबीसीएल के पास मात्र 20 करोड ही फंड है जबकि कम से कम 100 करोड़ की आवश्यकता है। इस वर्ष की शराब नीति में जेएसबीसीएल को 95 प्रतिशत निवेश गोदामों में करना है। पर अब तक मात्र 5 प्रतिशत ही प्राइवेट गोदाम में इनवेस्ट किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड मुगलिया सल्तनत की तरफ बढ़ रहा है: संजय सेठ
    Next Article झारखंड में हिंदू और आदिवासी लड़कियां टारगेट पर
    admin

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version