Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दीपक प्रकाश और आदित्य साहू पहुंचे सदमा, आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की मांग
    Jharkhand Top News

    दीपक प्रकाश और आदित्य साहू पहुंचे सदमा, आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से सजा दिलाने की मांग

    adminBy adminSeptember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और आदित्य साहू सोमवार को ओरमांझी के सदमा गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने 5 सितंबर को प्लस टू स्कूल में नौवीं की छात्राओं के साथ हथियार के बल पर हुए छेड़खानी की घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ित छात्राओं, परिजनों और शिक्षकों से बातचीत की। दीपक प्रकाश और आदित्य साहू ने कहा कि स्कूलों में विशेष समुदाय के युवकों द्वारा छात्राओं के साथ हथियार के बल पर दोस्ती करने की घटना निंदनीय है। झारखंड में तुष्टिकरण की आग रोज नए नए स्वरूप धारण कर रहा है और इसे हेमंत सरकार और सरकार में शामिल कांग्रेस का मौन समर्थन प्राप्त है। उन्होंने मांग की है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये जल्द से जल्द आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उधर ग्रामीणों ने यह तय किया है कि ओरमांझी में अपराधी प्रवृति के लोगों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा और उनका हुक्का पानी बंद किया जाएगा। दीपक प्रकाश ने कहा कि स्कूल के स्टूडेंट और शिक्षक इस घटना के बाद से डरे हुए हैं। शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं राज्य में बढ़ती जा रही है। सरकार विशेष समुदाय को वोट बैंक के तौर पर देखती है। यही कारण है कि तुष्टिकरण की आग आज राज्य के सरकारी स्कूलों में घुस चुकी है। हेमंत सरकार अपनी तुष्टिकरण की राजनीति से बाज आए नहीं तो जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है। आदित्य साहू ने कहा कि राज्य में अपराधी और मनचले बेखौफ हैं। जब से राज्य में हेमंत सरकार आई है ऐसी हजारों घटनाएं घट चुकी है। बेटी-बहनों की हत्याएं हो रही। उनकी आबरू लूटी जा रही है और सरकार मौन है। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होती तो यह दिन नहीं आती। सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण यह सब हो रहा है। इस घटना से ओरमांझी के लोगों में काफी आक्रोश है। लोग सड़क पर उतरेंगे तो उन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस के पोस्ट पर भड़की भाजपा और आरएसएस, कांग्रेस ने आरएसस की जलती ड्रेस पोस्ट की
    Next Article मुख्यमंत्री के आदेश के बाद दिवंगत पत्रकार की पत्नी को मिली नौकरी
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version