Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»लाठीचार्ज करनेवाली पुलिस पर कार्रवाई, मेराल सीओ और थानेदार हटाये गये
    Jharkhand Top News

    लाठीचार्ज करनेवाली पुलिस पर कार्रवाई, मेराल सीओ और थानेदार हटाये गये

    adminBy adminSeptember 18, 2022Updated:September 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में विगत 20 अगस्त को थाना का घेराव कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के मामले में कार्रवाई की गयी है। राज्य सरकार ने सीओ अंगारनाथ स्वर्णकार का तबादला कर दिया है। उन्हें मेराल अंचल कार्यालय से हटा कर भूमि सुधार विभाग रांची में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, मेराल थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद को पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने लाइन हाजिर कर दिया है। रंका थाना में पदस्थापित एसआइ नीतीश कुमार को मेराल थाने का नया प्रभारी प्रभारी बनाया गया है।

    हत्यारोपित को हिरासत से छोड़ने का मामला

    मालूम हो कि मेराल थाना के हासनदाग गांव में नथन चौधरी की हत्या के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिये गये संदिग्ध को थाना से छोड़ दिया था। इसके विरोध में 20 अगस्त को भारी संख्या में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था। इसी दौरान पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच भिड़ंत हो गयी थी। इस दौरान पब्लिक की ओर से जहां पत्थरबाजी की गयी थी, वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। इस दौरान पुलिस ने मेराल बाजार के कई व्यवसायियों सहित राहगीरों की भी पिटाई कर दी थी।

    डेढ़ दर्जन लोगों को पुलिस ने भेजा था जेल

    पुलिस ने इस घटना में शामिल होने के आरोप में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इस घटना के विरोध में व्यवसायियों ने 21 अगस्त को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी थीं। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में रोष व्याप्त था। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।

    डीआइजी की जांच रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

    मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इस मामले की जांच पलामू डीआइजी राजकुमार लकड़ा द्वारा की गयी। डीआइजी ने घटना के दिन मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों, मेराल बीडीओ, सीओ और ग्रामीणों का बयान कलमबद्ध किया। इसके बाद जांच प्रतिवेदन सरकार को सौंपा था। बताया जा रहा है कि डीआइजी की जांच रिपोर्ट के आलोक में मेराल सीओ एवं थाना प्रभारी पर उक्त कार्रवाई की गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड : हजारीबाग के शिवानी नदी में पलटी बस, सात की मौत, 45 घायल
    Next Article महाराष्ट एटीएस ने झारखंड के 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी कारू हुलास यादव को गिरफ्तार किया
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version