Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»किसी को डरने की जरूरत नहीं, देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार : अमित शाह
    Breaking News

    किसी को डरने की जरूरत नहीं, देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार : अमित शाह

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया शहर के रंगभूमि मैदान में जनभावना रैली को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बिहार का सीमावर्ती यह जिला हिंदुस्तान का हिस्सा है। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। देश में नरेन्द भाई मोदी की सरकार है। बिहार में महागठबंधन सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि जंगल राज्य का उदय हो गया है। लगातार गोलीबारी बलात्कार अपहरण लूट हत्याएं बीते एक महीने की महागठबंधन सरकार में चरम पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि दल बदल कर नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं।

    अमित शाह ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही नीतीश कुमार सभी को धोखा देते आ रहे हैं। पहले उन्होंने लालू को धोखा दिया फिर अपने पार्टी के सबसे बड़े समाजवादी नेता जॉर्ज फर्नांडिस को धोखा दिया फिर शरद यादव को धोखा दिया। भाजपा को दो बार और दलितों के नेता जीतनराम मांझी को भी नहीं बख्शा। उनके जीन में ही धोखा देने का सार छुपा हुआ है। वह केवल कुर्सी के पुजारी हैं, चाहे इसके लिए नीतीश कुमार को कुछ भी करना पड़े।

    अमित शाह ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा नीत एनडीए सरकार को बहुमत दिया था। उस बहुमत के साथ नीतीश कुमार ने धोखाधड़ी कर बहुत बड़ा अपराध किया है, जिसका जवाब जनता 2024 में उनका सुपड़ा साफ कर देगी।

    अमित शाह ने कहा कि 2024 में जहां बड़े भाई छोटे भाई का सूपड़ा साफ होगा, वही 2025 में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बिहार में आएगी। बिहार में भी कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के इन सीमांचल जिलों में जनजातियों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्हें भगाया जा रहा है, डराया जा रहा है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार जो योजना जनजातियों के लिए भेजती है वह उन तक पहुंच नहीं पाता है। रास्ते में ही कुछ दबंग किस्म के लोग खा जाते हैं।

    ललन सिंह पर तंज कसते हुए अमित शाह ने कहा कि जिस लालू का ललन बाबू विरोध करते थे और कहते थे चारा चोर वही, चारा चोर अब सत्ता में है, अब क्यों नहीं उनकी बोली निकल रही है। अमित शाह ने कहा कि बिहार में वर्तमान सरकार सीबीआई का विरोध कर रही है। उसे इस बात का डर है कि सीबीआई कहीं फिर से कोई घोटाले का पर्दाफाश ना कर दे।

    उन्होंंने कहा कि बिहार और झारखंड वामपंथी उग्रवादियों का गढ़ कहा जाता था जिसे बीते आठ साल में केंद्र की नरेन्द मोदी सरकार ने उखाड़ फेंका है। मोदी सरकार गरीबों की सरकार है। देश में गरीबों के लिए मोदी सरकार ने घर बनवाए। माताओं-बहनों को मुफ्त सिलेंडर दिए। पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा गरीबों को दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी का प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत
    Next Article धूल झोंकने के लिए हेमंत सरकार हर रोज कर रही नयी घोषणा: रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप

      January 14, 2026

      इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला

      January 14, 2026

      छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप
      • इडी मामले में ममता बनर्जी को हाइकोर्ट की फटकार, बीजेपी का तीखा हमला
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा में 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
      • मकर संक्रांति का सूर्य जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संदेश देता हैः नितिन नबीन
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version