झुमरीतिलैया। कोडरमा कांग्रेस के नेता जिला बीस सूत्री की सूची को लेके बहुत उत्साहित थे. उन्हें लग रहा था की इससे कांग्रेस में मजबूती आयेगी लेकिन हो गया उल्टा. सूची जारी होने के बाद कोडरमा के जिला कांग्रेस में घमासान जारी है। कार्यकर्ताओं की सरकार के साथ-साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। यहां तक कि इस्तीफा का दाैर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने बैठक के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ महिला कांग्रेस की पूरी टीम ने अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
बीस सूत्री की सूची जारी होते ही कोडरमा कांग्रेस में इस्तीफे की होड़
Related Posts
Add A Comment