Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»युवती को बीवी बता जबरन आश्रम ले जा रहा था बाबा, लोगों ने सच जाना तो कर दी धुनाई
    Jharkhand Top News

    युवती को बीवी बता जबरन आश्रम ले जा रहा था बाबा, लोगों ने सच जाना तो कर दी धुनाई

    adminBy adminSeptember 7, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    गिरिडीह। झारखंड में एक बाबा को जबरन युवती का हाथ पकड़ना और उसे आश्रम ले जाने की जिद काफी महंगी पड़ गयी। घटना गिरिडीह जिले की है जहां के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद में आश्रम के स्वामी और आदिवासी लड़की के बीच प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर जम कर हंगामा हुआ। दरअसल देवघर के एक आश्रम के उदय महाराज अनीता मुर्मू नामक युवती को जबर्दस्ती हाथ पकड़ कर अपने साथ आश्रम ले जा रहे थे, इसी बीच हॉस्टल के लगभग 50 की संख्या में छात्रों की नजर पड़ गयी।
    फिर क्या था, सभी ने जमा होकर हंगामा किया और आश्रम के उदय महाराज की पिटाई कर दी। इस बीच स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों की मदद से महाराज को आदिवासी युवकों के चंगुल से बचाया गया, जिसके बाद बेंगाबाद थाना को सूचना देकर मामले को जांच पड़ताल के लिए सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि उदय महाराज के आश्रम में युवती 2013 से रहते आ रही थी। वहां पर वो कामकाज करती थी। इसी दौरान महाराज और युवती एक दूसरे के संपर्क में आये।
    युवती को पढ़ने लिखने का थोड़ा बहुत खर्च भी दिया करते थे और एक बार इलाज भी करवाया था। अब युवती उस आश्रम में नहीं रहना चाहती है, लेकिन उदय महाराज युवती को जबरन पकड़ कर ले जा रहे थे, जिसके बाद जम कर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस ने उदय महाराज और महिला को अपने कब्जे में ले लिया है पुलिस पूछताछ कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
    इस मामले को लेकर आश्रम के बाबा ने कहा कि अनीता और उनके बीच शादी भी हो चुकी है और पिछले कई वर्षों से साथ रह रहे हैं। अनीता को एक बार टीबी की बीमारी हुई थी, जिसका इलाज बाबा ने रांची में करवाया। फिर दोनों शादी करके साथ रह रहे थे। इसी दौरान दोनों में कुछ अनबन हुई और बाबा ने अनीता की पिटाई कर दी, जिससे अनीता के घरवाले रूठ कर अनीता को अपने घर ले आये और अब वह यहां से नहीं जाना चाहती है।
    इस मामले को लेकर अनीता मुर्मू का कहना है कि हमारे बीच शादी नहीं हुई है। बाबा जबरन उसे अपने साथ ले जा रहे हैं, जबकि वह आश्रम में अब नहीं रहना चाहती है है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमनरेगा अंतर्गत लोकपालों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर जोर
    Next Article झारखंड के सबसे बड़े अडाणी पावर प्लांट में दिसंबर से होगा उत्पादन, राज्य को मिलेगी 400 मेगावाट बिजली
    admin

      Related Posts

      धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?

      May 12, 2025

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025

      एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      • ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भाजपा ने भारतीय सेना का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version