Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»धनबाद में तोड़ी बजरंग बली की मूर्ति, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
    Jharkhand Top News

    धनबाद में तोड़ी बजरंग बली की मूर्ति, ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

    adminBy adminSeptember 30, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोविंदपुर (धनबाद)। गोविंदपुर थाना क्षेत्र की जमडीहा पंचायत अंतर्गत कुबरीटांड़ शिव मंदिर में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा को सुबह साढ़े नौ बजे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर बंधक बना लिया और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीण एसपी रिश्मा रमेशन, डीएसपी अमर कुमार पांडेय, गोविंदपुर के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रामजी वर्मा और दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और काफी जद्दोजहद के बाद स्थिति को काबू में किया। ग्रामीणों ने नावाटांड़ के रहने वाले आरोपित इम्तियाज अंसारी, पिता मुस्लिम अंसारी को बांध कर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण उपस्थित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपित को कठोरतम सजा दिलाये जाने का भरोसा लोगों को दिया।
    मंदिर में घुस कर मूर्ति तोड़ रहा था आरोपित, पहले भी मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का लगा था आरोप
    घटना के संबंध में ग्रामीण राजेश महतो ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब 9:30 बजे उक्त युवक ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया था। उस समय राजेश अपने साथियों के साथ शौच के लिए जा रहा था। वापस आते समय देखा कि आरोपित मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर रहा था। राजेश और उसके साथियों को देख आरोपित भागने लगा, तो उन्होंने शोर मचा कर ग्रामीणों को बुलाया और खदेड़ कर उस युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में ही आरोपित को रस्सी से बांध कर पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी।
    ग्रामीणों का आरोप है कि इसी युवक ने छह माह पूर्व टुंडी थाना क्षेत्र के कोटालडीह गांव में भी मंदिर एवं भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 15 जनवरी 2016 को नावाटांड़ में भी उसने भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। दोनों बार उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था, लेकिन इस बार ग्रामीण उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा आदि दलों के नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस से की।

    दो दिन पहले ही रांची में भी हो चुकी है इस तरह की घटना
    गौरतलब है कि दो दिन पहले ही रांची में बीते 28 सितंबर को झारखंड की राजधानी रांची के मेन रोड में स्थित हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने बजरंग बली की मूर्ति को खंडित कर दिया था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उग्र लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया था। लोगों का कहना था कि मूर्ति को खंडित कर शहर में अशांति फैलाने की कोशिश की गयी है। हर हाल में मूर्ति को खंडित करनेवाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इधर, इसके ठीक बाद धनबाद में इस तरह की घटना से लोगों में आक्रोश है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम हेमंत के निर्देश पर नक्सल प्रभावित बूढ़ापहाड़ से सटे गांवों तक पहुंची सरकार
    Next Article जैक ने जारी की मैट्रिक व इंटर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version