Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे का दूसरा दिन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी से करेंगी मुलाकात
    Breaking News

    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे का दूसरा दिन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी से करेंगी मुलाकात

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन आज (मंगलवार) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगी। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी। बांग्लादेश भारत का ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत महत्वपूर्ण भागीदार है। दोनों देशों के संबंधों के मद्देनजर इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शेख हसीना के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और बांग्लादेश के बीच कई अहम समझौते हुए हैं। इनमें भूमि और समुद्री सीमा सीमांकन, सुरक्षा, संपर्क, विकास सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, बिजली और ऊर्जा, व्यापार और वाणिज्य, अर्थव्यवस्था, रक्षा सहित कई क्षेत्रों में ठोस परिणाम प्राप्त हुए हैं।

    इस बार के दौरे में दोनों देशों के बीच एजेंडे में रक्षा सहयोग को बढ़ावा, क्षेत्रीय संपर्क पहल का विस्तार और दक्षिण एशिया में स्थिरता स्थापित करना प्रमुख रूप से शामिल है। भारत और बांग्लादेश ने पिछले कुछ सालों में कई कनेक्टिविटी पहल को पुनर्जीवित करने के अलावा क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल बनाने की मांग की है। समझा जा रहा है कि अखौरा-अगरतला रेल लिंक जल्द खुल जाएगा। अगरतला और चटगांव कुछ हफ्तों में हवाई मार्ग से जुड़ सकता है।

    नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद बांग्लादेश के प्रधानमंत्री ने सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। शेख हसीना ने निजामुद्दीन औलिया दरगाह का भी दौरा किया। प्रधानमंत्री हसीना के यहां पहुंचने पर नई दिल्ली हवाई अड्डे में कपड़ा और रेल राज्यमंत्री दर्शन जरदोश ने उनका स्वागत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक इरफान, राजेश और नमन विक्सल को झारखंड आने की इजाजत
    Next Article लिज ट्रस आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की लेंगी शपथ
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version