Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बेगूसराय में हुई गोलीबारी के बाद छह जिलों की सीमा सील
    Breaking News

    बेगूसराय में हुई गोलीबारी के बाद छह जिलों की सीमा सील

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -पुलिस मुख्यालय ने भेजी चार स्पेशल टीम
    • – पांच संदिग्ध हिरासत में
    • -प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद
    • -संबंधित थानों के सात पुलिसकर्मी निलंबित
    • -गहमागहमी के बीच मृतक का अंतिम संस्कार

    बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में आतंकवादी गतिविधि की तरह मंगलवार की शाम हुई गोलीबारी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने बेगूसराय और पटना सहित छह जिलों में अलर्ट जारी किया है।बेगूसराय, पटना, समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा और लखीसराय जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

    एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि शूटर्स द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के बाद बेगूसराय में बिहार स्पेशल ऑग्जीलरी पुलिस की तीन कंपनी एवं एक यूनिट एसटीएफ भेज दी गई है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से जिले भर में छापेमारी कर रही है।

    एसपी योगेन्द्र कुमार ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि घटना के बाद एसआईटी की चार विशेष टीम मामले की जांच कर रही हैं। एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी है। 12 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया है। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि गश्ती में लापरवाही के कारण फुलवड़िया थाना के पुअनि शशिभूषण सिंह, जीरोमाइल ओपी के मुकरू हेम्ब्रम, चकिया ओपी के विनोद प्रसाद, तेघड़ा थाना के कृष्ण कुमार, एफसीआई ओपी के रमेन्द्र कुमार यादव, बरौनी थाना के संजय कुमार एवं बछवाड़ा थाना के रामकिशोर सिंह को निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

    डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल भरत यादव को पीएमसीएच भेजा गया है। शेष आठ घायलों की स्थिति नियंत्रण में है। घायलों के हालत की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन द्वारा छापेमारी भी चल रही है। 22 जगहों पर अगले आदेश तक मजिस्ट्रेट के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने बताया कि सभी सीमाओं को सील कर गहन जांच चल रही है। पल-पल पर नजर रखी जा रही है। अगले आदेश तक प्रशासनिक सतर्कता, निगरानी एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय एवं राष्ट्रीय उच्च पथ के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के सभी अस्पताल एवं अग्निशमन केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

    उधर, गोलीकांड में मारे गए इंजीनियर चंदन कुमार का अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर दिया गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं स्थानीय विधायक राम रतन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। प्रशासनिक स्तर पर तत्काल 20 हजार का चेक परिजनों को उपलब्ध कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूजा सिंघल, सीए सुमन और जेई राम बिनोद की न्यायिक हिरासत 28 सितंबर तक बढ़ी
    Next Article क्वीन एलिजाबेथ के शोक समारोह में भाग लेने 17 सितंबर को लंदन जाएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
    azad sipahi

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version