Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मुख्यमंत्री विशेष सत्र के माध्यम से खलेंगे ट्रंप कार्ड
    राजनीति

    मुख्यमंत्री विशेष सत्र के माध्यम से खलेंगे ट्रंप कार्ड

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 4, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • पांच सितंबर को बुलाई विधानसभा का विशेष सत्र

    रांची। झारखंड में इन दिनों सियासी गतिविधियां तेज हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कुर्सी पिछले 10 दिनों से डगमगा रही है लेकिन रणनीतिक तौर पर हेमन्त न सिर्फ विपक्ष के हर वार को कुंद करते जा रहे हैं बल्कि, अपनी तरफ से भी ऐसी-ऐसी चाल चल रहे हैं, जो विपक्ष पर भारी पड़ता जा रहा है। झारखंड विधानसभा का सत्र बुलाना इसी की एक कड़ी है।

    सोमवार को विधानसभा का सत्र होना है और राज्य की हेमन्त सरकार सदन से विश्वासमत का बूस्टर डोज लेगी। संख्या बल के हिसाब से हेमन्त सरकार को विश्वासमत हासिल करने में कोई खतरा नहीं दिख रहा है लेकिन सदन के भीतर क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी। इतना तो तय है कि हेमन्त सोरेन ने सदन से विश्वासमत लेने की योजना तैयार कर विपक्षी नेताओं की नींद उड़ा दी है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संकेत दिया कि रायपुर में मेफेयर रिजॉर्ट में जमे यूपीए विधायक और कैबिनेट मंत्री शाम तक रांची वापस लौटने वाले हैं। रांची वापसी के बाद उन्हें घरों को जाने की इजाजत नहीं होगी। रांची में भी सभी विधायकों को बाड़ेबंदी में ही रखा जाएगा। इसके लिए स्टेट गेस्ट हाउस और स्टेट सर्किट हाउस में बुकिंग की गई है। सोमवार को सभी विधायक विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होंगे।

    कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और झामुमो के मुख्य सचेतक नलिन सोरेन ने कहा कि सभी विधायक सत्र में शामिल होंगे। साथ ही कोलकाता कैश कांड में फंसे कांग्रेस के तीनों विधायकों को पार्टी की ओर से सूचना नहीं दी गई है। सभी की नजरें राजभवन पर टिकी हैं, ताकि गवर्नर का फैसला आते ही उसके अनुरूप रणनीति बनाई जा सके। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि जब सरकार के पास पूर्ण बहुमत है, तो आखिर क्यों सदन में विश्वासमत हासिल करने की योजना है।

    अमूमन देखा गया है कि विपक्ष की तरफ से सरकार के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव लाया जाता है। झारखंड में भी पूर्व में सरकार के खिलाफ अविश्वास का प्रस्ताव लाया गया है लेकिन यह झारखंड के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि पूर्ण बहुमत रहते हुए भी सरकार ही सदन में विश्वास प्रस्ताव ला रही है। इस मामले पर जानकारों का कहना है कि इस सत्र का राजनीतिक माइलेज लेने की कोशिश की जा सकती है।

    संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत सरकार को एक बार विश्वास मत हासिल करने के बाद छह माह तक दोबारा विश्वास मत हासिल करने की जरूरत नहीं होगी। अगर गवर्नर के आदेश के बाद सीएम की विधानसभा से सदस्यता जाती भी है तो सीएम हेमंत स्वयं या किसी अन्य व्यक्ति को सीएम बनाने को दावा पेश कर सकते हैं। राजनीतिक तौर पर यह भी कह सकते हैं कि यूपीए के पास बहुमत है। केवल नेता बदले गए।

    सदन में मुख्यमंत्री कर सकते हैं कई घोषणाएं

    विधानसभा के सत्र में मुख्यमंत्री कई ऐसे मुद्दे पर घोषणा कर सकते हैं, जिसका उन्हें सीधा राजनीतिक लाभ मिलेगा। साथ ही विपक्षी गठबंधन को भी झटका लगेगा। इन घोषणाओं में महत्वपूर्ण है आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाना, 1932 या लास्ट सर्वे ऑफ़ सेटेलमेंट के आधार पर स्थानीय नीति की घोषणा करना और जातीय जनगणना कराना। यदि सदन में मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करते हैं तो यह खासकर उनकी पार्टी के लिए बहुत बड़ा मास्टर स्ट्रोक होगा। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि स्थानीय नीति पर कांग्रेस के लोग 1932 के आधार पर सहमत नहीं हों। यह भी सच है कि हर तरह की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री सोमवार को बड़ा ट्रंप कार्ड खेलेंगे।

    भाजपा भी रणनीति बनाने में जुटी

    प्रदेश भाजपा की तरफ से भी विधानसभा सत्र को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक है। बैठक में विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री करमवीर सिंह भी शामिल होंगे।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खनन लीज मामले में चुनाव आयोग की चिट्ठी मिलने के 10 दिन बाद भी राज्यपाल का कोई आदेश नहीं आया है लेकिन राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। राज्यपाल अभी तक दिल्ली से रांची नहीं लौटे हैं। इसको लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा जोरों पर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसड़क हादसे में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन
    Next Article सभी विपक्षी दल एक होंगे तो भाजपा को परास्त कर सकते हैं: नीतीश कुमार
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      ओएमडीसी में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुईं गीता बालमुचू, भाजपा ने जताई खुशी

      July 16, 2026

      भाजपा ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले कांग्रेस के भर्ती घोटाले दिलाए याद

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version