• वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा भी शामिल हुईं

मुंबई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को वर्ली क्रिमेटोरियम में पारसी रीति-रिवाज के अनुसार किया गया। 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री की रविवार दोपहर महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर आज सुबह सफेद फूलों से सजाकर जेजे अस्पताल से वर्ली क्रिमेटोरियम ले जाया गया। यहां उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन किये। दाह संस्कार में पारसी समुदाय के सदस्य, कारोबारी नेता और राजनेता शामिल हुए। साइरस मिस्त्री के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा भी शामिल हुईं।

श्मशान घाट पर साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर मिस्त्री, ससुर और वरिष्ठ वकील इकबाल छागला, उद्योगपति अनिल अंबानी, एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख, अजीत गुलाबचंद और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले और मिलिंद देवड़ा भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

साइरस मिस्त्री रविवार को दक्षिण गुजरात के उदवाड़ा से मुंबई लौट रहे थे। साइरस मिस्त्री जिस मर्सिडीज कार से मुंबई लौट रहे थे, वह कार रविवार को दोपहर में पालघर जिले में सूर्या नदी पर एक पुल पर एक डिवाइडर से टकरा गई जिससे साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की घटनास्थल ही मौत हो गई थी। इस हादसे में कार चला रही स्त्री रोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले (55) और उनके पति डेरियस पंडोले (60) घायल हो गए थे, इन दोनों का इलाज जारी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version