Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बच्चे सॉरी-सॉरी कहते रहे और बंद कमरे में मारता रहा शिक्षक, 13 छात्र घायल
    Breaking News

    बच्चे सॉरी-सॉरी कहते रहे और बंद कमरे में मारता रहा शिक्षक, 13 छात्र घायल

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • संत माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल का मामला
    • चार लाठियां तोड़ डाली, अभिभावकों में उबाल

    गुमला। बच्चे सॉरी-सॉरी कहते रहे लेकिन शिक्षक बंद कमरे में बच्चों पर लाठियां बरसाता रहा। उसने बच्चों पर चार लाठियां तोड़ डाली। इसमें 13 नाबालिग बच्चे घायल हो गए। यह घटना बुधवार को जिले के चैनपुर ब्लॉक मुख्यालय स्थित संत माइकल इंग्लिश मीडियम स्कूल में हुई।

    इधर, छात्रों की पिटाई की सूचना जब उनके अभिभावकों को मिली तो वे आग बबूला हो उठे। घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। अभिभावकों ने बीडीओ व थाना प्रभारी से इस घटना की लिखित शिकायत करते हुए आरोपित शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

    पीड़ित छात्रों ने बताया कि कल स्कूल में प्रोग्राम होने वाला है। स्कूल के शिक्षक विकास उर्फ सिरिल कुजूर ने हम 13 छात्रों को डांस करने के लिए कहा । हम लोगों ने इसके लिए इंकार किया। इसके बाद शिक्षक ने कमरा बंद करके हम सभी को लाठी से बेरहमी से पिटाई करने लगे। हम लोग सॉरी-सॉरी कहते रहे लेकिन वे अंधाधुंध पिटाई करते रहे। चार लाठियां भी तोड़ डाली। हमने प्रिंसिपल से इस घटना की शिकायत की तो उन्होंने शिक्षक विकास उर्फ सिरिल कुजूर से कहा इन्हें और मारो, यहां हमारा राज चलता है।

    इस घटना के बाद सभी बच्चे बेहद डरे हुए हैं। बच्चे अभिभावकों से उस स्कूल में नहीं पढ़ाने की बात कह रहे हैं। घायल छात्र के पिता विजय जायसवाल का कहना है कि हम बच्चों को स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते हैं, ना कि जानवर की तरह मार खाने के लिए। वह शिक्षक नहीं जालिम है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षक नशे में धुत रहता है। अभिभावक मो. अफरोज आलम ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ जीने का सलीका भी सिखाते हैं लेकिन यहां तो छोटी सी बात पर बच्चों को जानवरों की तरह पीटा जाता है।

    घटना के संबंध में चैनपुर के बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के 13 छात्रों के साथ शिक्षक के द्वारा मारपीट की गई है। इस मामले में एक जांच टीम का गठन किया जाएगा। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना काफी दुःखद है। चैनपुर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के 13 छात्रों के साथ शिक्षक के द्वारा मारपीट का आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मामले में चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी जांच पड़ताल कर रहे हैं। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो बाइक सवार रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार
    Next Article रामगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष ने 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version