रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता गुरुवार को हजारीबाग बस हादसे में घायल लोगों से मिलने गुरुनानक अस्पताल पहुंचे। रांची के गुरुनानक हॉस्पिटल में छह घायलों को भर्ती किया गया था। इनमें से चार को इलाज के बाद छुट्टी दे दे दी गयी है। वर्तमान में दो घायलों (एक महिला और एक पुरुष) का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बन्ना गुप्ता ने दोनों घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना भी जताई। अस्पताल में भर्ती महिला का हाथ टूट गया है। पुरुष के सिर पर चोट आई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
उल्लेखनीय है कि 17 सितम्बर को हजारीबाग के दारू के समीप सेवाने नदी पुल से सिख श्रद्धालुओं से भरी बस नीचे गिर गई थी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे।