Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड की सियासी बिसात पर फिलहाल बढ़त हेमंत को
    Breaking News

    झारखंड की सियासी बिसात पर फिलहाल बढ़त हेमंत को

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 4, 2022No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • मास्टर स्ट्रोक : एक-एक कर अपने चुनावी वायदों को पूरा कर लोकप्रिय हो रहे सीएम

    झारखंड में राजनीतिक उथल-पुथल एक सप्ताह से अधिक समय से जारी है। इस दौरान कई घटनाएं हुईं और हरेक संभावना की डोर तलाशी गयी। लेकिन यदि यह पूछा जाये कि इस सियासी बिसात पर किसकी स्थिति मजबूत है, तो उसका एकमात्र जवाब होगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की। 31 जुलाई को हावड़ा में तीन विधायकों की गिरफ्तारी के बाद से उन्होंने एक सधे हुए राजनेता की तरह एक-एक कदम बढ़ाया है। एक-एक कर उन्होंने उन चुनावी वादों को पूरा करने की घोषणा की है, जिनके कारण उनकी पार्टी को 2019 में सत्ता हासिल हुई थी। इसी बीच अपनी विधानसभा सदस्यता पर मंडराते खतरे के बीच विधानसभा का विशेष सत्र आहूत करना उनकी ऐसी सधी हुई चाल बतायी जा रही है, जिससे भाजपा सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सदस्यता पर संकट के बीच विधानसभा सत्र बुला कर हेमंत सोरेन ने ऐसा दांव खेला है, जिससे भाजपा परेशानी बढ़ सकती है। इससे आनेवाले दिनों में सीधा फायदा सत्तारूढ़ गठबंधन को होगा। माना जा रहा है कि विशेष सत्र के दौरान सरकार 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने, ओबीसी आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने और स्थानीयता पर भी फैसले ले सकती है। पुरानी पेंशन योजना लागू करने और नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को रद्द करना और पुलिसकर्मियों का क्षतिपूर्ति अवकाश फिर से लागू करना भी हेमंत सोरेन के बड़े फैसलों में गिना जा रहा है। इसलिए भाजपा फिलहाल पसोपेश में है और हेमंत सोरेन की सदस्यता के मुद्दे पर अब कुछ भी कहने से बच रही है। सच तो यह है कि पहले बार-बार अगस्त पार नहीं होने का दावा करनेवाले नेता भी यह कहने की स्थिति में नहीं है कि राज्यपाल कब तक अपना निर्णय सुनायेंगे। इतना ही नहीं, भाजपा पर यह खतरा भी मंडरा रहा है कि झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश का ठीकरा भी उसके माथे पर ही फूटेगा। इसलिए झारखंड की सियासी बिसात अब और अधिक रोमांचक और रोचक हो गयी है। इन तमाम परिस्थितियों का विश्लेषण कर रहे हैं आजाद सिपाही के विशेष संवाददाता राहुल सिंह।

    भारतीय राजनीति की प्रयोगशाला के रूप में चर्चित झारखंड इन दिनों एक ऐसे कश्मकश से गुजर रहा है, जिसकी कल्पना तो की गयी थी, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह इतना लंबा खिंचेगा। लेकिन चुनाव आयोग की तरफ से 25 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर राज्यपाल को भेजे गये एक पत्र पर जारी सस्पेंस ने इस उथल-पुथल को रोमांचक दौर में पहुंचा दिया है। इस सियासी बिसात पर अब सबसे अधिक चर्चा भाजपा के उन नेताओं की हो रही है, जिन्होंने भविष्यवाणी की थी कि अगस्त पार नहीं होगा। इस बिसात की मौजूदा स्थिति के बारे में एक बात निश्चित तौर पर कही जा सकती है कि हेमंत सोरेन ने राजनीतिक रूप से फिलहाल भाजपा को मात दी है। उनका हर कदम भाजपा की रणनीति को कमजोर कर रहा है और अब तक भाजपा के नेता इस मामले पर अपनी ओर से टिप्पणी करने से भी बच रहे हैं।

    सियासत के शह-मात के इस खेल में सीएम हेमंत सोरेन भी एक मंजे हुए राजनेता की तरह अपने कदम बढ़ा रहे हैं और उससे पहले भरपूर तैयारी करते हुए दिख रहे हैं। इसलिए कहा जा सकता है राज्य में फिलहाल भाजपा की रणनीति बिहार की तरह बिखरती हुई नजर आ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि हेमंत सोरेन ने जैसे को तैसा का रुख अख्तियार किया है। उन्होंने भाजपा को उसी की भाषा में जवाब दिया है। भाजपा ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में जो किया, हेमंत सोरेन झारखंड में ठीक वही सब कर रहे हैं। इसलिए उनकी पार्टी कह रही है कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे भाजपा की चाल को भांप नहीं पाये, लेकिन हेमंत सोरेन ने समय रहते इसे पकड़ लिया। यही कारण है कि इन्होंने यूपीए के विधायकों को अपने राज्य से बाहर रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया, जहां ये सीधे इनके नियंत्रण में हैं।

    हेमंत की मजबूत स्थिति का दूसरा बड़ा कारण यह है कि दलीय अंकगणित पूरी तरह उनके पक्ष में है। भाजपा के शुरूआती झटके से हेमंत सोरेन थोड़े घबराये जरूर थे, लेकिन अब वह पूरी तरह आश्वस्त दिख रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में उन्होंने जो निर्णय लिया है, इससे स्पष्ट है कि वह पूरी तरह आश्वस्त हैं कि उनके पास नंबर है और वह अपनी कुर्सी बचा लेंगे। यही नहीं एक-एक कर अपने चुनावी वायदों को पूरा कर वह अगले चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं।

    दूसरी तरफ जहां तक भाजपा की बात है, तो फिलहाल उसके पास ‘वेट एंड वाच’ के अलावा कोई विकल्प नहीं बच गया है। सत्तारूढ़ गठबंधन को तोड़ने और सरकार बनाने की उसकी रणनीति अब पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। अब भाजपा यदि सत्तारूढ़ विधायकों को तोड़ती है, तो इसका खामियाजा पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ सकता है। अब उसके पास एक ही विकल्प बचता है और वह है धारा 356, यानी राष्ट्रपति शासन। लेकिन यह फैसला इतना आसान नहीं है। एक पूर्ण बहुमत की सरकार को बरखास्त कर देना भाजपा के माथे पर ऐसा कलंक लगायेगा कि वह कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी।

    हेमंत के फैसले बता रहे कि वह चुनाव के लिए भी तैयार हैं
    इस बीच इस बात की भी चर्चा हो रही है कि झारखंड में राष्ट्रपति शासन लागू हो सकता है। हेमंत सोरेन यहां भी भाजपा को पटखनी देने की तैयारी कर रहे हैं। यही कारण है कि अपने चुनावी घोषणापत्र में किये गये लगभग सारे वादों को हेमंत सोरेन चुनाव से दो साल पहले लागू कर चुके हैं। इनमें तमाम अवरोधों के बावजूद राज्य में पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, पंचायत सचिव की नयी बहाली को रद्द कर पुराने को जारी रखना, नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज के विस्तारीकरण के प्रस्ताव को रद्द करना, पत्थलगड़ी समर्थकों के खिलाफ गुमला में दर्ज केस को वापस लेने का फैसला और चतुर्थवर्गीय कर्मचारी, सिपाही और पुलिसकर्मियों के क्षतिपूर्ति अवकाश को फिर से बहाल करना शामिल है। इसके अलावा पारा शिक्षकों और सहायक पुलिसकर्मियों के हित में भी हेमंत सरकार ने जो फैसले लिये हैं, वे चुनावी अखाड़े में उन्हें ताकत देंगे। इतना ही नहीं, 5 सितंबर के विशेष सत्र में यदि वह पिछड़ों के लिए आरक्षण, नियोजन नीति और सरना धर्मकोड जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी फैसला ले लेते हैं, तो यह उनकी स्थिति को और मजबूत कर देगा।

    वैसे पिछले 33 महीने के शासनकाल में हेमंत ने कभी कोई ऐसा फैसला नहीं किया, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो। वह जानते हैं कि उनका एक गलत कदम उन्हें भाजपा के सामने कमजोर कर देगा। इसलिए वह अपना हर फैसला अच्छी तरह ठोक-बजा कर ले रहे हैं। अनावश्यक टीका-टिप्पणियों पर वह ध्यान भी नहीं देते और न राजनीतिक रूप से कोई कमजोर कदम ही उठाते हैं। हार्वर्ड से लेकर हाट गम्हरिया तक अपने संबोधनों में उन्होंने केवल झारखंड की बात की है। इसलिए फिलहाल वह आगे दिखाई दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिव शिष्य परिवार के संस्थापक हरिंद्रानंद का निधन
    Next Article 10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
    azad sipahi

      Related Posts

      तुर्किये! गलती कर दी, ऑपरेशन दोस्त के बदले खंजर चला दिया

      May 17, 2025

      बलूचिस्तान इज नॉट पाकिस्तान, अलग हुआ तो पाकिस्तान बनेगा कंगालिस्तान

      May 16, 2025

      पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version