Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»ऑटोमुविट»10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें
    ऑटोमुविट

    10 लाख रुपये से कम में ये हैं बेस्ट सात सीट वाली कारें

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रेनो ट्राइबर
    इस कार को इंडिया की सबसे सस्ती सात सीटों वाली कार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। सिर्फ 5.91 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइज के साथ आने वाली इस कार को सेफ्टी रेटिंग में भी 4 स्टार मिले हैं। इसमें आपको 10 वेरिएंट मिल जाएंगे। इस कार में 999 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है। अगर आप फैमिली के लिए बेस्ट और सस्ती 7 सीटर कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।

    मारुति सुजुकी अर्टिगा
    मारुति सुजुकी अर्टिगा भी सस्ती और बेहतरीन फैमिली कार है। 7 सीटर इस कार का एक्स शोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये है। मारुति की इस कार में आपको पेट्रोल और CNG दोनों के ऑप्शन मिल जाएंगे। ये कार 1 किलो सीएनजी में 26.11 किलोमीटर तक माइलेज आसानी से देती है वहीं पेट्रोल में ये कार 20.51 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज का दावा करती है। इस मॉडल में आपको कई दूसरे वेरिएंट भी मिल जाएंगे। कंपनी से कार में कई अच्छे फीचर्स दिये गए हैं साथ ही कम मेंटिनेंस इसका प्लस पाइंट है।

    किया कैरेंस
    रेनो और मारुति के बाद नंबर आता है किया की कैरेंस का। किया कैरेंस तीन इंजन ऑप्शन के आती है जिसमें स्मार्टस्ट्रीम 1.5-लीटर पेट्रोल, स्मार्टस्ट्रीम 1.4-लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल और 1.5-litre सीआरडीआई वीजीटी डीजल इंजन शामिल है। इन इंजनों के साथ तीन ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, 7-स्पीड डीसीटी और 6-स्पीड ऑटोमैटिक हैं। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.59 लाख रुपये है। कार में कुल 5 ट्रिम्स के ऑप्शन मिलते हैं।

    महिंद्रा बोलेरो
    महिंद्रा की 7 सीटर बोलेरो भी ग्रामीण भारत के परिवारों की पहली पसंद है। बीएस-6 मॉडल वाली बोलेरो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.85 लाख रुपये है। डीजल में आने वाली इस कार में आपको 1.5लीटर, 3-सिलेंडर, mHawk 75 का डीजल इंजन मिलता है। बोलेरो में म्यूजिक सिस्टम, डिजिटल क्लस्टर, एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स सुरक्षित फैमिली कार बनाते हैं।

    महिंद्रा बोलेरो नियो
    महिंद्रा की ही एक और 7 सीटर कार बोलेरो नियो है जो फैमिली के लिए बेस्ट कारों में से एक है। इसकी कीमत 9.29 लाख रुपये एक्स शोरूम है। बोलेरो नियो पांच रंगों में आती है जिसमें प्रीमियम इटैलियन इंटीरियर्स दिये गए हैं। इसमें प्रीमियम फैब्रिक सीट्स, फ्रंट और रियर पावर विंडो, स्पेशियस बूट स्पेस, पावरफुल एसी, 17.8 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग सेंसर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट्स, ऑटोमैटिक डोर लॉक, एयरबैग, ईबीडी, एबीएस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की सियासी बिसात पर फिलहाल बढ़त हेमंत को
    Next Article महंगाई पर हल्ला बोल रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
    azad sipahi

      Related Posts

      OnePlus 13 का लॉन्च आज, दो नए स्मार्टफोन की होगी एंट्री

      January 7, 2025

      मुकेश अंबानी ने की एआई क्लाउड की घोषणा, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

      August 29, 2024

      माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया

      June 19, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version