Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन जया किशोरी ने गोकर्ण की कथा सुनाई
    Jharkhand Top News

    सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन जया किशोरी ने गोकर्ण की कथा सुनाई

    adminBy adminSeptember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। लोहरदगा के ललित नारायण स्टेडियम में साहू परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को जया किशोरी ने बताया कि कलयुग में जीव की मुक्ति का एकमात्र साधन श्रीमद भागवत है। उन्होंने श्रोताओं को गोकर्ण उपाख्यान सुनाया। इसके जरिए उनका संदेश व्यक्ति के नैतिक चरित पर जोर देना था। साथ ही भागवत कथा के महत्व को बताना थी। जया किशोरी ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा अगर कोई मनुष्य नियमपूर्वक सातों दिन श्रवण करें तो उसे मोक्ष प्राप्त होता है। गोकर्ण जी ने अपने भाई धुंधकारी की आत्मकल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा कराई। धुंधकारी वायु के रूप में एक बांस में बैठ गया। प्रतिदिन कथा श्रवण की, एक-एक दिन उस बांस की एक-एक गांठ टूट जाया करती थी। सातवें दिन सातों गांठ टूट गई और धुंधकारी को मोक्ष प्राप्त हुआ। आकाश मार्ग से धुंधकारी को भगवान के पार्षद विमान में लेने आए। जब धुंधकारी जाने लगा तो गोकर्ण जी ने भगवान के पार्षदों से सवाल किया है भगवान के प्रिय पार्षदों कथा धुंधकारी ने अकेले नहीं श्रवण की। कथा तो यहां सभी उपस्थित श्रोताओं ने भी श्रवण की है लेकिन उनके लिए विमान क्यों नहीं आया। कथा श्रवण करने अकेले मात्र से नहीं, कथा का साथ में मनन भी करें तब मुक्ति मिलती है। इस पर भगवान के पार्षदों ने कहा कि मुनि श्रेष्ठ गोकर्ण कथा तो सभी ने श्रवण की लेकिन धुंधकारी ने कथा श्रवण करने के पश्चात कथा का चिंतन-मनन भी किया कि आज भैया ने मुझे यह प्रसंग सुनाया आज कथा में भैया ने मुझे भगवान की सुंदर लीलाओं की कथा सुनाई। धुंधकारी दिन में कथा सुनता था और रात में भगवान की कथा का चिंतन-मनन करता था, इसलिए उसे मोक्ष प्राप्त हुआ। इससे पूर्व ललित नारायण स्टेडियम पूज्या जया किशोरी के आगमन पर राधे राधे से गूंज उठा। सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं उदय शंकर प्रसाद ने पूज्या जया किशोरी का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। राधे राधे के गुंज के बीच उन्हें मंच पर का ससम्मान पहुंचाया गया। सर्वप्रथम बांके बिहारी जी का पूजा अर्चना उदय शंकर प्रसाद, धीरज प्रसाद साहू, दुर्गेश साहू, रितेश साहू, हर्षित साहू, किरण माला साहू, अरुणा साहू, मन्नू साहू, रुचि साहू, हंसा साहू, शेरी मुनी के द्वारा किया गया। साहू परिवार एवं लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अशोक यादव, सूखैर भगत, निशिथ जायसवाल, जिला परिषद सदस्य सदीप गुप्ता, संजय बर्मन, मोहन दुबे, कंवलजीत सिंह, अरुण राम, राहुल कुमार, प्रमोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, आशुतोष पाठक, हिमांशुुुु केसरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    jharkhand latest news jharkhand news Lohardaga ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगढ़वा के रमना उप डाकघर से 2.10 करोड़ के गबन मामले में सीबीआई की छापेमारी
    Next Article राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के 53 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version