Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा, 10 की मौत
    Breaking News

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क हादसा, 10 की मौत

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बुधवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। इनमें से आठ शवों की शिनाख्त कर ली गयी है। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। इस दुर्घटना में 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    जिलाधिकारी महेन्द्र ने बताया कि एक निजी बस यात्रियों को लेकर धौरहरा से लखनऊ के लिए निकली थी। बुधवार सुबह 08 बजे के दरमियान बहराइच रोड शारदा पुल के पास बस की डीसीएम से आमने-सामने भी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस और डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। बस के आठ यात्रियों की मौत हो गई और 33 गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से दो घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा।

    जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 11 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से सभी गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. अरुणेंद्र कुमार त्रिपाठी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। जिला अस्पताल से 14 घायलों को लखनऊ के लिए रेफर कर किया गया है।

    जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों में से आठ की पहचान कर ली गई है। इसमें कटकुसमा निवासी कौशल किशोर (45), धौरहरा निवासी जितेंद्र, धौरहरा निवासी सगीर (45), सुरेन्द्र (38), मन्नू मिश्रा (16), अजीमून (55), लखनऊ के हजरतगंज निवासी सरस्वती प्रसाद वर्मा (35), 10 साल की बच्ची आर्या निगम सहित कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। दो शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकला जगत के लिए प्रेरणा स्थली बनेगा लता मंगेशकर चौक : प्रधानमंत्री
    Next Article मुख्यमंत्री से मिलीं जेपीएससी की नवनियुक्त अध्यक्ष
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version