Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बूढ़ा पहाड़ पहुंचे डीजीपी, जांबाज जवानों को किया सम्मानित
    Jharkhand Top News

    बूढ़ा पहाड़ पहुंचे डीजीपी, जांबाज जवानों को किया सम्मानित

    adminBy adminSeptember 18, 2022Updated:September 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। डीजीपी नीरज सिन्हा रविवार को बूढ़ा पहाड़ पहुंचे और झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जांबाज जवानों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलियों के लिए कोई जगह नहीं है और उन पर चौतरफा प्रहार जारी रहेगा। सुरक्षा बलों के मनोबल और इच्छाशक्ति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रतिकूल मौसम, भारी बारिश और आंधी तूफान के बावजूद अभियान जारी है और नक्सली भाग रहे हैं। डीजीपी के नेतृत्व में एडीजी अभियान संजय आनंद लाठकर, आइजी सीआरपीएफ अमित कुमार, आइजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, एसपी शिवानी तिवारी हेलीकॉप्टर से बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। सभी अधिकारियों ने माओवादी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनायी। साथ ही सुरक्षा बलों के कैंप का निरीक्षण कर जांबाज जवानों को पुरस्कृत कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। सुरक्षा बलों के द्वारा उन्हें पूरी सुरक्षा दी जायेगी। उन्होंने ग्रामीणों के बीच रोजमर्रा की चीजों का वितरण भी किया। बता दें कि यह इलाका झारखंड छत्तीसगढ़ सीमावर्ती माओवादी नेताओं की शरण स्थली रहा है। इस सुरक्षित पनाहगार में माओवादियों के पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी के सदस्य विध्वंसक कार्रवाई की रणनीति बना कर घटना को अंजाम देते थे। बरामद बंकर और शस्त्रागार सुरक्षा बलों द्वारा ध्वस्त कर दिया गया है। नक्सलियों के ट्रेनिंग कैंप के रूप में मशहूर इस इलाके से कई फौजी दस्ते तैयार कर झारखंड के दूसरे क्षेत्रों में भेजे जाते थे। संयुक्त अभियान दल कोबरा, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ के साथ लातेहार-गढ़वा पुलिस ने पहाड़ के निचले हिस्से में रणनीति के तहत पहले धीरे-धीरे कैंप स्थापित किया। फिर धीरे-धीरे आगे बढ़े और अंतत: बूढ़ा पहाड़ को अपने कब्जे में कर लिया।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवा दस्ता की बैठक में सेवा और संकल्प का प्रण
    Next Article पुलिसकर्मी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के निर्देश
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version