Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ममता का ऐलान- केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ बंगाल विधानसभा में पारित होगा प्रस्ताव
    Breaking News

    ममता का ऐलान- केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ बंगाल विधानसभा में पारित होगा प्रस्ताव

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 12, 2022Updated:September 12, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केन्द्रीय जांच एजेंसियों से डरा धमकाकर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश: ममता बनर्जी

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सीबीआई और ईडी की लगातार छापेमारी और धरपकड़ अभियान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पारित करने की घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री यहां सोमवार को नेताजी इनडोर स्टेडियम में राज्य सरकार के शिक्षा एवं तकनीकी प्रशिक्षण विभाग के एक कार्यक्रम में संबोधित कर रही थीं। यह कार्यक्रम में शिक्षा एवं कौशल विकास प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एजेंसी राज चल रहा है। विपक्ष को डरा धमका कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। इसका विरोध जताने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार राज्य विधानसभा में केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी।

    ममता ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार रेलवे को बेच रही है, स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (सेल) को भी बेचा जा रहा है। कोयला बेचा जा रहा है। सभी सरकारी उद्यमों को अपने पसंदीदा उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। लोगों का भविष्य खतरे में है।

    राज्य में औद्योगिक विकास का दावा

    उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल कृषि के मामले में पूरे देश में शीर्ष पर है। कृषि के साथ अब राज्य का औद्योगिक विकास राज्य सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में 40 हजार करोड़ का कारोबार होता है। इसका लाभ सभी गरीब लोगों को मिलता है। जूट के काम से लेकर ढाक बजाने वालों तक को दुर्गा पूजा के दौरान पूरे राज्य में रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि बंगाल में 90 लाख लघु कुटीर उद्योग इकाइयां हैं जिनमें एक करोड़ 36 लाख लोग काम करते हैं। इसके अलावा चमड़ा उद्योग में पांच लाख लोग काम कर रहे हैं। बंगाल के इस विकास को बाधित करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है।

    बीरभूम की एशिया के दूसरे सबसे बड़े कोयला खदान देवचा पचामी में जल्द खनन शुरू होने का जिक्र करते हुए ममता ने कहा कि वहां कम से कम एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य में 200 से अधिक औद्योगिक पार्क तैयार हो रहे हैं, जिसके लिए बच्चों का कौशल विकास प्रशिक्षण होना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में 2800 आईटी कंपनियां काम कर रही हैं। सिलिकॉन वैली बनाया जा रहा है, जहां लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। दानकुनी में बन रहे इकोनॉमिक कॉरिडोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देवचा पचामी में बर्दवान, मुर्शिदाबाद और बांकुड़ा के लोगों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही डानकुनी कॉरिडोर में भी हजारों लोग रोजगार हासिल करेंगे। रघुनाथपुर में बन रहे 72 हजार करोड़ की परियोजना का भी जिक्र उन्होंने किया और कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि बंगाल के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM हेमन्त से 15 संघों के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
    Next Article सौर ऊर्जा से संचालित इलेक्ट्रिक हाईवे के विकास पर कर रहे हैं काम : गडकरी
    azad sipahi

      Related Posts

      रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

      January 14, 2026

      षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 14, 2026

      झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक

      January 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
      • पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version