Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को दुनिया के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
    Breaking News

    ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ को दुनिया के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 9, 2022Updated:September 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-वो सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता की प्रतिमूर्ति रहीं

    नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुनिया भर के नेताओं ने शोक जताया है। सभी ने उन्हें ‘सहृदय’ महारानी बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि महारानी के निधन से ब्रिटेन टूट गया है। दिवंगत महारानी ‘वह चट्टान थीं, जिस पर आधुनिक ब्रिटेन का निर्माण हुआ।’ एलिजाबेथ द्वितीय ने ट्रस को अपने निधन से 48 घंटे पहले ही प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस ने कहा- ‘महारानी के निधन की खबर से हम सब टूट गए हैं। यह देश और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।’

    भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कद्दावर हस्ती थीं। उन्होंने अपने देश और लोगों को प्रेरणादायी नेतृत्व प्रदान किया।

    वर्ष 2015 और 2018 में महारानी के साथ अपनी ‘यादगार’ मुलाकातों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता की प्रतिमूर्ति रहीं।प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मैं उनकी गर्मजोशी और उदारता को कभी नहीं भूल सकता हूं। एक भेंट के दौरान उन्होंने मुझे वह रुमाल दिखाया जो उनके विवाह के अवसर पर महात्मा गांधी ने उन्हें भेंट किया था। उनके इस व्यवहार को सदा पसंद करता हूं।’

    उन्होंने कहा, ‘महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक कद्दावर शख्सियत के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। वह सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।’

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 1982 में महारानी के साथ अपनी पहली मुलाकात और 2021 में ब्रिटेन यात्रा के दौरान महारानी की मेजबानी को याद किया है। बाइडन ने कहा- ‘उन्होंने अपनी हाजिरजवाबी से हमें प्रभावित किया। 9/11 के बाद हमारे सबसे बुरे वक्त में वह अमेरिका के साथ एकजुट होकर खड़ी रहीं।’ संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से वह दुखी हैं। उन्होंने महारानी के परिवार, ब्रिटेन की सरकार, जनता के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा- ‘ब्रिटेन की सबसे ज्यादा उम्र की और देश पर सबसे लंबा शासन करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दुनिया भर में उनके दया भाव, गरिमा और समर्पण के लिए जाना जाता है। दशकों की उनकी मौजूदगी को देखा जा सकता है, फिर चाहे पर अफ्रीका और एशिया से औपनिवेशिक शासन का खात्मा हो या फिर राष्ट्रमंडल देशों का विकास।’

    फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने कहा कि महारानी ‘दयालु शासक’ थीं और ‘फ्रांस की मित्र थीं।’ मैक्रों ने कहा- ‘महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश राष्ट्र की निरंतरता और एकता को 70 साल से ज्यादा समय तक बनाए रखा। मैं उन्हें फ्रांस की मित्र, एक दयालु महारानी, जिन्होंने अपने देश और अपनी सदी पर अमिट छाप छोड़ी है, के रूप में याद करता हूं।’

    जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्ज ने महारानी को ‘लाखों लोगों के लिए आदर्श और प्रेरणा स्रोत बताया।’ उन्होंने दूसरे विश्वयुद्ध की त्रासदी के बाद ब्रिटेन और जर्मनी के बीच संबंधों को सुधारने में उनकी भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि उनकी हंसने-हंसाने की आदत को भी याद किया जाएगा।

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडू ने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ‘दुनिया में उनके सबसे पसंदीदा लोगों में से एक थीं।’ उन्होंने कहा-‘वह हमेशा हम सभी के जीवन का हिस्सा थीं। कनाडा के लोगों के प्रति उनका सेवाभाव हमेशा हमारे देश के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।’

    संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने कहा कि मुश्किल वक्त में महारानी का दृढ़ नेतृत्व दुनिया भर के लोगों के लिए स्थिरता और मुश्किलों का सामना करने की ताकत देने वाला बल बना।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में कोरोना के 126 एक्टिव मरीज, सबसे अधिक 45 रांची में
    Next Article राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया
    azad sipahi

      Related Posts

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025

      बच्चों के अधिकारों की रक्षा करता है किशोर न्याय अधिनियम : अन्नपूर्णा देवी

      May 18, 2025

      रांची में हर सरकारी जमीन पर लगेगा सूचना बोर्ड

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version