Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महाराष्ट्र के 18 जिले भयंकर सूखे की चपेट में
    Breaking News

    महाराष्ट्र के 18 जिले भयंकर सूखे की चपेट में

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। महाराष्ट्र के 18 जिलों में इस वर्ष बहुत ही कम बारिश हुई है। इन जिलों में अपर्याप्त वर्षा की वजह से किसानों की फसल खेतों में ही सूखने लगी है। जलाशयों में पानी भंडारण नहीं हो सका है। इससे यहां के लोगों के लिए जहां पेयजल वहीं जानवरों को चारे का संकट बढ़ने लगा है। हालांकि मौसम विभाग ने सितंबर और अक्टूबर में बारिश की संभावना जताई है।

    जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के सांगली, सातारा, सोलापुर, उस्मानाबाद, बीड, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, परभणी, हिंगोली, बुलदाणा, वाशिम, आकोला, अमरावती, गोंदिया, जलगांव, धुले, नंदुरबार जिलों में अपर्याप्त वर्षा हुई है। जब किसी अवधि के दौरान वास्तविक वर्षा औसत वर्षा के 20 से 59 प्रतिशत से कम होती है, तो इसे अल्प वर्षा कहा जाता है। इसी तरह महाराष्ट्र के 15 जिलों में औसत से कम बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में भी अगर सितंबर महीने में बारिश नहीं हुई तो यहां भी सूखे का संकट मंडरा सकता है।

    वरिष्ठ जलवायु वैज्ञानिक डॉ. रामचन्द्र साबले कहते हैं, ”अल नीनो वातावरण में सक्रिय हो गया है। इसका असर सितंबर-अक्टूबर की बारिश पर पड़ेगा। इन दो महीनों में बारिश सामान्य होगी या नहीं, इस पर भी संदेह है। बारिश में भी रुकावट आएगी।” वरिष्ठ मौसम विज्ञानी माणिकराव खुले ने कहा, ”5 सितंबर से 15 सितंबर तक अगले 10 दिनों तक महाराष्ट्र में गरज के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।”

    उन्होंने कहा, ”मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में मध्यम से भारी बारिश और मुंबई, कोंकण विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।” पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र में दोपहर के अधिकतम तापमान में औसत से करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। खुले ने यह भी कहा है कि यह बढ़ोतरी 10 सितंबर तक जारी रह सकती है। इस तरह अगर मौसम वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी सच साबित हुई तो सूखा ग्रस्त गांवों को राहत मिल सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई भैंस, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
    Next Article पांकी विधायक ने तरहसी में फूंका एसडीएम का पुतला
    azad sipahi

      Related Posts

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025

      त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version