Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»97,211 किसानों ने नहीं कराया ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित
    देश

    97,211 किसानों ने नहीं कराया ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से होंगे वंचित

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मीरजापुर। जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 97 हजार 211 लाभार्थी किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसान 15वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं। वहीं जनपद भर के 3,05,077 किसानाें के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त भेजी गई थी। किसान मोबाइल से स्वयं घर बैठे फेसियल आथेंटिकेशन से ई-केवाईसी कर सकते हैं।

    किसानों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आरंभ किया है। इसमें लाभार्थियों को वर्ष भर में हर तिमाही दो हजार रुपये के हिसाब से कुल छह हजार रुपये दिया जाता है। उप कृषि निदेशक विकेश कुमार पटेल के अनुसार जनपद में अभी तक 97211 किसानों ने ई-केवाइसी, 46548 ने एनपीसीआई और 64260 किसानों ने भूलेख अंकन नहीं कराया है। अभी तक 263431 किसानों ने ही ई केवाईसी कराया है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को 15वीं निधि से वंचित होना पड़ सकता है। उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने बताया कि लगभग तीन लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि का लाभ मिल रहा है। किसान बैंक खाते के ई-केवाईसी करा लें अन्यथा भविष्य में निधि का लाभ नहीं मिलेगा।

    किसान मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें ई-केवाइसी

    किसान बिना सहज जन सेवा केंद्र गए घर बैठे ही एंड्रायड मोबाइल से ई-केवाईसी अपडेट करके योजना का लाभ ले सकते हैं। शासन ने ई-केवाईसी अपडेशन को सुलभ बनाने के लिए मोबाइल एप पर ई-केवाइसी की सुविधा दी है। इसके लिए सर्वप्रथम गूगल एप पर आनलाइन प्रधानमंत्री किसान जीओआई मोबाइल एप डाऊनलोड करें। इसके बाद लैंग्वेज या भाषा का चयन करना होगा। फिर लागिन पर क्लिक करें। लागिन टाइप लिखकर आएगा। यहां पर रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार नंबर, मोबाइल नंबर का आप्शन आएगा। इसमें से किसी एक को इंटर करेंगे। मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। ओटीपी को इंटर करें। इसके बाद छह डिजिट का एम-पिन सक्रिय करना होगा। इसमें एमपिन बनाएं। इसके बाद फेसियल आथेंटिकेशन आएगा। फोटो क्लिक करें और एमपिन पुनः इंटर करें। इसके बाद सफलतापूर्वक ई-केवाईसी लिखकर आएगा। अर्थात ई-केवाईसी अपडेट हो गया है। इस प्रक्रिया से स्वयं सहित 10 दूसरे किसानों का भी ई-केवाईसी अपडेट कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब: बटाला की गौशाला में 13 गायों की मौत
    Next Article ईद मिलादुन्नबी पर रांची में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version