Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जमशेदपुर में डेंगू से तीन छात्रों की मौत के बाद एडवाइजरी जारी
    Top Story

    जमशेदपुर में डेंगू से तीन छात्रों की मौत के बाद एडवाइजरी जारी

    adminBy adminSeptember 30, 2023Updated:September 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। जिले में 28 सितंबर तक डेंगू से छह लोगों की मौत हुई है जबकि स्कूलों में लगातार बच्चे बीमार हो रहे हैं। अब तक तीन स्कूली बच्चों की मौत डेंगू से हो चुकी है, जिसमें जेपीएस बारीडीह, तारापोर एग्रिको और डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल के एक-एक छात्र हैं। इसके बाद मद्देनजर जमशेदपुर अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने एक एडवाइजरी जारी की है।

    एडवाइजरी में सभी प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों को बताया गया है कि वे स्कूल परिसर में किसी भी कीमत पर जलजमाव नहीं होने दें। सभी बच्चों को फुल बांह की शर्ट और फुल पैंट पहनकर स्कूल आने को कहा है।उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में डेंगू की रोकथाम को लेकर परिजनों से अपील की। उन्होंने कहा कि बीमारी गंभीर होने के पहले ही मरीज को अस्पताल लेकर आएं। साथ ही सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों से डेंगू की रिकवरी रेट को बेहतर करने को कहा है, ताकि मरीजों को आईसीयू में शिफ्ट करने की नौबत नहीं आये।

    सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने शनिवार को बताया कि स्कूलों में बच्चों को जागरूक करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। टीम ने अब तक नरभेराम, लोयोला, हिलटॉप, चिन्मया विद्यालय, आंध्रा मिशन, राजेंद्र विद्यालय, मोतीलाल स्कूल जाकर डेंगू को लेकर बच्चों को जागरूक कर चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले में एलाइजा किट की कमी नहीं हो। इसे लेकर कम से कम एक सप्ताह का स्टॉक रखें।

    एमजीएम अधीक्षक एवं सिविल सर्जन को अस्पताल परिसर में 24 घंटे एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। सभी अस्पताल प्रबंधन को निर्देश देते हुए कहा गया है कि मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन वस्तुस्थिति से अवगत कराते रहें। नगर निकायों को एंटी लार्वा छिड़काव, जांच अभियान तेज करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अभिभावक बच्चों को फुल शर्ट-पैंट पहनाकर स्कूल भेजते हैं, तो अनावश्यक कार्रवाई न करें। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षा अधीक्षक को विद्यालय प्रबंधन से समन्वय का निर्देश दिया।

    यह दिया निर्देश

    -सिविल सर्जन अस्पताल परिसर में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करें।

    -आईएमए के डॉक्टर से भी समन्वय स्थापित कर इस अभियान से जोड़ें।

    -मरीजों के परिजनों को प्रतिदिन वस्तुस्थिति से अवगत कराएं।

    -नगर निकाय एंटी लार्वा छिड़काव जांच अभियान तेज करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान: सरिये-डंडे से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या के बाद जयपुर के परकोटे में तनाव
    Next Article तारा शाहदेव मामले में रंजीत कोहली, मुश्ताक अहमद और कौशल रानी दोषी करार , फैसला पांच को
    admin

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version