Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»अमित शाह का बिहार दौरा, लोकसभा के लिए मिथिलांचल में विशाल सभा को करेंगे संबोधित
    बिहार

    अमित शाह का बिहार दौरा, लोकसभा के लिए मिथिलांचल में विशाल सभा को करेंगे संबोधित

    adminBy adminSeptember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 सितम्बर को एकदिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं। उनके आने पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वे मधुबनी के झंझारपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। झंझारपुर में सभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अररिया जिले के नेपाल-भारत सीमा पर स्थित जोगबनी में नवनिर्मित केंद्रीय भवनों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बथनाहा स्थित एसएसबी के नवनिर्मित भवनों का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

    केंद्रीय गृहमंत्री करीब चार घंटे तक बिहार में रहेंगे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे शाह दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए 1:30 बजे झंझारपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद शाह हेलीकॉप्टर से अररिया के जोगबनी के लिए रवाना हो जाएंगे।

    अमित शाह करीब 3.30 बजे जोगबनी पहुंचेंगे, जहां वे नवनिर्मित केंद्रीय भवनों का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ बथनाहा एसएसबी के नवनिर्मित भवनों का भी वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। जोगबनी में कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाह हेलीकॉप्टर से वापस दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बीच वे पार्टी के नेताओं से चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे।

    क्या हैं अमित शाह के झंझारपुर आने के मायने
    अमित शाह झंझारपुर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में झंझारपुर सीट जनता दल यूनाईटेड के खाते में थी। तब भाजपा-जदयू के साथ में जदयू के रामप्रीत मंडल ने जीत हासिल की थी लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव के जनादेश से उलट राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़कर जदयू के महागठबंधन में शामिल होने का असर इस सीट पर 2024 के लोकसभा चुनाव में देखने को जरूर मिलेगा।

    जातीय समीकरणों के आधार पर देखें तो राजद और जदयू के साथ होने से महागठबंधन को यहां मजबूती मिलेगी। वजह पिछड़ा और अतिपिछड़ा बहुल सीट है। शाह की इस सभा से पहले भाजपा ने चौंकाते हुए मिथिलांचल से निषाद समाज के नेता हरि सहनी को बिहार विधान परिषद में न केवल नेता प्रतिपक्ष बनाया, बल्कि मिथिला में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया है। मायने यह कि भाजपा इस क्षेत्र में इस वर्ग के वोटरों को साथ लाने का बड़ा दांव खेल चुकी है। इसलिए अभी यह मानना संभव नहीं है कि भाजपा मिथिलांचल में सहयोगी दलों के भरोसे रहने के मूड में है।

    राजनीतिक जानकर यह भी कह रहे हैं अमित शाह की रैली मिथिलांचल में झंझारपुर सीट पर अगड़ी जाति को साधने की कोशिश है। इसी क्षेत्र से सांसद रहे नीतीश मिश्रा आते हैं। नीतीश बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पौत्र हैं। वह इस सीट एक बार सांसद रह चुके हैं। भाजपा में वह सक्रिय भी हैं और काम करने के अलग तरीके के कारण नीतीश मिश्रा को पसंद करने वाले लोग ठीकठाक हैं। संभव है कि शाह के स्टेज पर नीतीश मिश्रा को आगे करने का प्रयास हो यानी नाम घोषित किए बगैर भाजपा बताने का प्रयास करेगी कि वह पिछड़ी जाति के लोगों का सम्मान दे रही है तो अगड़ी जाति की पीठ पर भी उसका हाथ है।

    उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक साल के भीतर छठी बार बिहार आ रहे हैं। सितंबर, 2022 में पूर्णिया और किशनगंज का दौरा करके उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद किया था। शाह की जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता जी जान से लगे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐतिहासिक गोटमार मेलाः भारी बारिश के बीच दोनों पक्षों ने बरसाए पत्थर, 117 घायल, दो की हालत गंभीर
    Next Article हिमाचल के मुख्यमंत्री ने पेश की मशाल, अपनी जमा राशी से आपदा राहत कोष में किया 51 लाख का दान
    admin

      Related Posts

      अश्विनी वैष्णव पटना से जमालपुर रवाना, 11 बजे करेंगे रेल इंजन कारखाना का निरीक्षण

      May 23, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025

      रानीगंज के बीडीओ घूस के डेढ़ लाख रूपये के साथ गिरफ्तार

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version