Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेना ने अनंतनाग में आतंकियों की खोज में लगाए छोटे क्वाडकॉप्टर और बड़े ड्रोन
    Breaking News

    सेना ने अनंतनाग में आतंकियों की खोज में लगाए छोटे क्वाडकॉप्टर और बड़े ड्रोन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जवानों ने गांव के पास स्कूल से बच्चों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
    – तीन शहादतों के बाद कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मुठभेड़ स्थल का दौरा किया

    नई दिल्ली। अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ के स्थल पर छिपे 2-3 आतंकियों की खोज में छोटे क्वाडकॉप्टर और बड़े ड्रोन को लगाया गया है। सेना के कर्नल और मेजर के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी की शहादत होने के बाद कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने मुठभेड़ स्थल का दौरा किया है। सेना ने गांव के पास स्थित स्कूल से बच्चों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। वहां छिपे 2-3 आतंकियों के समूह के खिलाफ संयुक्त सुरक्षा बलों का ऑपरेशन समाचार लिखे जाने तक जारी है।

    अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट की शहादत के बाद रोका गया अभियान गुरुवार को सुबह फिर से शुरू किया गया है। हमले में शामिल और सक्रिय आतंकियों को घेरा जा रहा है। अनंतनाग हमले के बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकियों को नेस्तनाबूद करने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई का असर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में देखा जा रहा है। पाकिस्तान को एक बार फिर एयर स्ट्राइक का खौफ बढ़ने से पीओके में सक्रिय टेरर कैंपों में से कुछ कैंप को पीछे की तरफ किया जा रहा है।

    भारतीय सेना ने एक बयान में बताया है कि आतंकवादियों के एक समूह के खिलाफ संयुक्त सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है। पूरे क्षेत्र पर नजर रखने के लिए सेना और स्थानीय पुलिस सहित सुरक्षा बलों को छोटे क्वाडकॉप्टर और बड़े ड्रोन से सहायता प्रदान की जा रही है। भारतीय सेना की चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और राष्ट्रीय राइफल्स के विक्टर फोर्स कमांडर मेजर जनरल बलबीर सिंह ऑपरेशन में सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुठभेड़ स्थल का दौरा कर चुके हैं। अनंतनाग मुठभेड़ में स्वघोषित कमांडर उजैर खान समेत लश्कर के 2 आतंकी घिर गए हैं।

    सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भारतीय सेना के सभी रैंक की ओर से कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और डीएसपी हुमायूं मुजामिल भट्ट के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया है। उन्होंने कहा कि अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए उच्चतम परंपराओं के अनुसार अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि वह तीन युवा बहादुरों कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के सेवानिवृत्त आईजी गुलाम हसन भट्ट के बेटे डीएसपी हुमायूं मुजामिल भट्ट की शहादत से बहुत दुखी हैं। डीजीपी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा जम्मू-कश्मीर पुलिस बल शहीदों के परिजनों के समर्थन में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत को विश्व की टॉप-3 अर्थ-व्यवस्थाओं में लाने में मध्यप्रदेश की होगी बड़ी भूमिका: प्रधानमंत्री
    Next Article न्यूजीलैंड को उम्मीद- चोटिल मिचेल सैंटनर विश्व कप के लिए समय पर फिट हो जाएंगे
    azad sipahi

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने हरिवंश को तीसरी बार उपसभापति बनने पर दी बधाई, अनुभव और कार्यशैली को सराहा

      April 17, 2026

      उपराष्ट्रपति व अन्य ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version