Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सनातन को समाप्त करना चाहता है घमंडिया गठबंधन : प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    सनातन को समाप्त करना चाहता है घमंडिया गठबंधन : प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – प्रधानमंत्री ने सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों पर किया कड़ा प्रहार,
    – बोले- गांधी के आखिरी शब्द थे हे राम… वे जीवन भर सनातन के पक्ष में रहे

    सागर/भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सतातन धर्म के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुरुवार को मध्य प्रदेश के प्रवास के दौरान सागर जिले के बीना में बीपीसीएल (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट के भूमिपूजन कार्यक्रम में विपक्षी दलों द्वारा मिलकर बनाए गए आईएनडीआईए गठबंधन पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाह रहा है। गांधी जी के आखिरी शब्द थे- हे राम…। वे जीवन भर सनातन के पक्ष में रहे।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक तरफ आज का भारत दुनिया को जोड़ने का सामर्थ्य दिखा रहा है। दुनिया के मंचों पर हमारा भारत विश्वमित्र के रूप में सामने आ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ ऐसे दल भी हैं, जो देश-समाज को विभाजित करने में जुटे हैं। इन्होंने मिलकर के एक इंडी अलायंस बनाया। इस अलायंस को कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इनका नेता तय नहीं है। नेतृत्व पर भ्रम है। इन्होंने पिछले दिन मुंबई में मीटिंग की। मुझे लगता है कि इस मीटिंग में उन्होंने आगे यह घमंडिया गठबंधन कैसे काम करेगा, उसकी नीति-रणनीति बना दी है। उन्होंने अपना हिडन एजेंडा तय कर लिया है। इनकी नीति है- भारत की संस्कृति पर हमला करने की। इनका निर्णय है- भारतीयों की आस्था पर हमला करो। नीयत है- भारत को जिस विचारों ने, जिन संस्कारों ने, जिन परंपराओं ने हजारों वर्ष से जोड़ा है, उसे तबाह कर दो।

    उन्होंने कहा कि जिस सनातन से प्रेरित होकर देवी अहिल्याबाई ने देश के कोने-कोने में सामाजिक काम किए, ये घमंडिया गठबंधन उस सनातन संस्कार और परंपरा को समाप्त करने का संकल्प लेकर के आए हैं। ये सनातन की ताकत थी कि झांसी की रानी लक्ष्मी बाई अंग्रेजों को यह कहकर ललकार पाईं कि मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी। जिस सनातन को गांधी जी ने जीवन पर्यंत माना, जिन भगवान श्रीराम ने उन्हें जीवन भर प्रेरणा दी, उनके आखिरी शब्द थे- हे राम। जिस सनातन ने उन्हें आंदोलन चलाने के लिए प्रेरित किया, ये इंडी गठबंधन के लोग, उस सनातन परंपरा को समाप्त करना चाहते हैं।

    मोदी ने कहा कि जिस सनातन से प्रेरित होकर स्वामी विवेकानंद ने समाज की बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक किया, ये उस सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। जिस सनातन से प्रेरित होकर लोकमान्य तिलक ने मां भारती की स्वतंत्रता का बीड़ा उठाया, गणेश पूजा को स्वतंत्रता के आंदोलन से जोड़ा, सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा बनाई, आज उसी सनातन को ये इंडी गठबंधन तहस-नहस करना चाहता है।

    उन्होंने कहा कि ये सनातन की ताकत थी कि स्वतंत्रता आंदोलन में फांसी पाने वाले वीर कहते थे कि अगला जन्म मुझे फिर भारत मां की गोद में देना। जो सनातन संस्कृति संत रविदास का प्रतिबिंब है, माता शबरी की पहचान है, महर्षि वाल्मीकि का आधार है, जिस सनातन ने हजारों वर्ष से भारत को जोड़े रखा है, ये लोग मिलकर अब उस सनातन को खंड-खंड करना चाहते हैं। आज इन लोगों ने खुलकर हमला शुरू कर दिया है। कल ये लोग हम पर होने वाले हमले और बढ़ाने वाले हैं। देश के कोने-कोने में हर सनानती को, इस देश को प्यार करने वाले को सतर्क रहने की जरूरत है। सनातन को मिटाकर ये देश को फिर एक हजार साल की गुलामी में धकेलना चाहते हैं। हमें मिलकर ऐसे ताकतों को रोकना है। हमारी संगठन की शक्ति से, एकजुटता से, उनके मंसूबों को नाकाम करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरायगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
    Next Article न्यायिक डाटा ग्रिड के तहत आएगा सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री ने की सराहना
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version