Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»एशिया कपः बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हराया
    क्रिकेट

    एशिया कपः बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हराया

    adminBy adminSeptember 16, 2023Updated:September 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शुभमन गिल का शतक रहा बेकार

    नई दिल्ली। एशिया कप के सुपर-4 के आखिरी मुकाबला में बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हराया दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट पर 265 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम शुभमन गिल के शतक के बावजूद 49.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई। गिल ने 133 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली जबकि अक्षर पटेल ने 34 गेंद में 42 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने तीन विकेट लिए जबकि महेदी हसन और तंजिम हसन को दो-दो विकेट मिले और शाकिब और मेहदी ने एक-एक विकेट चटकाए।

    कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें भारत ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। टीम ने बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 266 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा पारी की दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। अपने डेब्यू मैच में तंजीम हसन शाकिब ने रोहित को अपना शिकार बनाया। इसके बाद भारत टीम में डेब्यू करने वाले तिलक वर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। हसन ने 5 रन के स्कोर पर तिलक वर्मा को चलता किया। टीम को तीसरा झटका मेहदी हसन ने दिया जिन्होंने केएल राहुल 19 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद ईशान किशन के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। ईशान सिर्फ 5 रन बनाकर मेहदी हसन मिराज का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। सूर्या शाकिब अल हसन की गेंद पर 26 रन बनाकर बोल्ड आउट हो गए। रवींद्र जडेजा भी सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल के रूप में 7वां झटका लगा। गिल इस मैच में 121 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

    बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 80 रन की पारी खेली जबकि तौहिद हृदोय ने 54 और नसुम अहमद ने 44 रन बनाए। भारत के लिए शार्दुल ने तीन और मोहम्मद शमी ने दो विकेट हासिल किए जबकि प्रसिद्ध, अक्षर और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

    उल्लेखनीय है किइस एशिया कप में यह भारत की पहली हार है। हालांकि, टूर्नामेंट के लिहाज से इस मैच का कोई महत्व नहीं था और टीम इंडिया 17 सितंबर को श्रीलंका से फाइनल खेलेगी। वहीं, बांग्लादेश का सफर इस जीत के साथ ही खत्म हो गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, छह घायल
    Next Article गुमला में चौकीदार हत्याकांड में शामिल नक्सली 20 साल बाद गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      आईपीएल 2025: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई एलएसजी, चौथे स्थान के लिए मुंबई और दिल्ली में मुकाबला

      May 20, 2025

      आईपीएल 2025ः हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ सुपर जायंट्स

      May 20, 2025

      सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाले में तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे व संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह अरेस्ट
      • आदिवासी विरोधी सरकार की टीएससी बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं : बाबूलाल मरांडी
      • जेपीएससी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 22 से
      • नये खेल प्रशिक्षकों की बहाली प्रक्रिया जल्द, प्राथमिक सूची तैयार
      • यूपीए सरकार ने 2014 में सरना धर्म कोड को किया था खारिज : प्रतुल शाह देव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version