Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य के विकास में योगदान करने वालों की हत्या हो रही : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    राज्य के विकास में योगदान करने वालों की हत्या हो रही : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminSeptember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को हेमंत सरकार पर फिर गरजे। वे मझगांव में संकल्प यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी बेलगाम हैं। राज्य के विकास में योगदान देने वाले 23 कारोबारियों की पिछले छह महीनों में हुई हत्या पर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार नौ ऐसे व्यवसायियों की हत्या हुई है, जिन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की थी।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन इसकी सीबीआई से जांच कराएं कि आखिर किसकी लापरवाही से सुरक्षा नहीं मिली। यदि हेमंत सरकार जांच नहीं कराती तो 2024 में भाजपा सरकार में इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है। दलालों, लुटेरों को एके 47 धारी सुरक्षा गार्ड मिलते हैं। सीएम सिक्युरिटी में लगे जवान का एके 47 दलाल के घर बरामद होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों के संरक्षक मुख्यमंत्री के लिए होटवार जेल पूरी तरह तैयार है।

    उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। ब्लॉक थाना,जिला कही भी जाएं बिना पैसे का मृत्यु प्रमाणपत्र, म्यूटेशन, राशनकार्ड नहीं बन सकता। पदाधिकारी खुलकर बोलते हैं रिचार्ज कराना पड़ता है। कोयला पत्थर बालू की लूट मची है। गरीब को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा लेकिन बालू माफिया झारखंड का बालू बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मुंबई, कोलकाता भेज रहे और हेमंत सोरेन की तिजोरी भर रहे।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पर जब जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तो वे सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट दौड़ रहे। बोलते हैं आदिवासी हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की हितैषी केवल भाजपा है। नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में 8 आदिवासी मंत्री हैं। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में पहली आदिवासी महिला देश का मार्गदर्शन कर रही।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीब किसान मजदूर महिला सभी वर्गों के विकास को समर्पित है। जब भाजपा कि देश और प्रदेश में सरकार बनती है तो विकास होता है और कांग्रेस झामुमो राजद की सरकार में लूट और भ्रष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी लोकसभा सीटें जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व की मजबूत सरकार राज्य में बनाने का संकल्प लें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंदौर मैचः ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारतीय टीम की पहले बल्लेबाजी
    Next Article डीजीपी ने बोकारो रेंज के अधिकारियों के साथ आपराधिक गिरोहों पर लगाम कसने की रणनीति पर की चर्चा
    admin

      Related Posts

      श्रावणी मेला को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

      May 22, 2025

      ऑटो और पिकअप की टक्कर में दो लोगों की मौत, सात गंभीर

      May 22, 2025

      झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुंबई ने दिल्ली को 59 रन से हराया, आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
      • यूरोपा लीग 2024-25: टोटनहैम हॉटस्पर ने 17 साल बाद जीता खिताब, चैंपियंस लीग में भी मिली जगह
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया, दो ड्रोन बरामद
      • भारत का कूटनीतिक संवाद आरंभ, दो प्रतिनिधिमंडल जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version