-डुमरी उपचुनाव में जीत के बाद झामुमो ने कहा
रांची। झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने डुमरी विधानसभा के उपचुनाव में जीत के बाद डुमरी की जनता का आभार व्यक्ति किया। कहा कि डुमरी की जनता ने श्रद्धांजलि जगरनाथ दा को दी है। हम आइएनडीआइए गठबंधन का आभार व्यक्त करते हैं। गठबंधन में शामिल सभी दलों ने इस जीत के लिए मेहनत की। हमने साथ मिलकर चुनौती का सामना किया। इस चुनाव में पैसा, प्रलोभन, भ्रम सभी डुमरी में फैलाये गये, लेकिन वे नकाम रहे।

भाजपा को चुनौती

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, राज्य के तीन- तीन पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सेठ सभी पहुंचे, लेकिन धनतंत्र पर जो प्रहार हुआ, उसको डुमरी की जनता ने देखा।

केंद्रीय प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती देते हुए कहा अगर उनमें राजनीतिक हिम्मत है, तो इसी साल लोकसभा का चुनाव करा कर देख लें। साल 2004 में आपको याद होगा जब पहले चुनाव हुआ था साइनिंग इंडिया का नारा दिया था। उस वक्त झारखंड में 13 सीटें यूपीए ने जीती थीं। एक सीट भाजपा को मिली थी। 2006 में तो वो भी समाप्त हो गया था। अगर कल लोकसभा का चुनाव हो जाये तो भाजपा का खाता तक नहीं खुलेगा। दस से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त हो जायेगी।
जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता ने कहा, डुमरी में कई तरह के प्रपंच रचे गये। झूठ का प्रचार किया गया। पूरा निर्वाचन शांतिपूर्ण रहा। कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। लोगों ने खुल कर मतदान किया। अब दीवारों पर एक नया नारा दिख रहा है जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया। आप कुछ भी कर ल्, जितनी भी एजेंसी लगा लें, लोकतंत्र में कोई काम नहीं आया। लोगों का आशीर्वाद ही अंतिम फैसला है। जनता की अदालत ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया गया। कुछ लोग इसे लिटमस टेस्ट कह रहे थे। यह विश्वास हेमंत सरकार के कामकाज पर है, क्योंकि वहां सरकार की मंत्री चुनाव लड़ रहीं थी। लोगों ने हेमंत सरकार के कामकाज को जीताया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version