-कहा-चुनाव हारे हैं मैदान नहीं
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने डुमरी उपचुनाव के परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मरांडी ने डुमरी के मतदाताओं का एनडीए गठबंधन को बढ़-चढ़ कर समर्थन देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि एनडीए चुनाव हारा है, लेकिन मैदान नहीं। उन्होंने कहा कि डुमरी उपचुनाव के नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता हेमंत सरकार के खिलाफ गोलबंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि यह हेमंत सरकार की पराजय और तुष्टिकरण की जीत है। श्री मरांडी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिश्रम और प्रयास के कारण ही एनडीए प्रत्याशी को 2019 के चुनाव से ज्यादा वोट प्राप्त हुए। वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। कहा कि हेमंत सरकार की पूरी मशीनरी मतदाताओं को डराने धमकाने में जुटी रही। कार्यकर्ताओं का अपहरण किया गया। घरों में छापामारी की गयी। धनबल का भरपूर प्रयोग हुआ, फिर भी जनता ने राज्य सरकार की नाकामियों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए कार्यकर्ता हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार, अपराध, लूट, झूठ और विफलताओं को लगातार उजागर करेंगे। हम चैन से तब तक नही बैठेंगे, जब तक हेमंत सरकार को राज्य से उखाड़ नहीं फेंकेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



