Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बोकारो और दुमका एयरपोर्ट को डीजीसीए से मिली हरी झंडी, जनवरी में प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
    Breaking News

    बोकारो और दुमका एयरपोर्ट को डीजीसीए से मिली हरी झंडी, जनवरी में प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड को जनवरी, 2024 में दो नए एयरपोर्ट की सौगत मिलने वाली है। भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (डीजीसीए) से बोकारो और दुमका एयरपोर्ट को हरी झंडी मिल गई है। दोनों एयरपोर्ट के लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दोनों एयरपोर्ट का जनवरी में प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे।

    बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दोनों एयरपोर्ट पर अपना काम पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के जनवरी माह में दोनों एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तैयारी शुरू करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद से कोलकाता स्थित डीजीसीए के क्षेत्रीय कार्यालय ने दोनों एयरपोर्ट के उद्घाटन और विमानों के परिचालन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जनवरी, 2024 के बाद से झारखंड में चार एयरपोर्ट पर कामर्शियल फ्लाइट की सेवा मिलने लगेगी। वर्तमान में रांची और देवघर एयरपोर्ट पर ही कामर्शियल विमान सेवा बहाल है।

    बोकारो और दुमका एयरपोर्ट डीजीसीए के निर्धारित सुरक्षा पैमानों पर खरा उतरा है, जिसके बाद से दोनों एयरपोर्ट पर विमानों के परिचालन की अनुमति मिली। बोकारो और दुमका से उड़ान भरने के लिए फ्लाईवीक और एलाइंस एयर को डीजीसीए से अनुमति मिल गई है। बोकारो हवाई अड्डा से 70 से 80 सीटर विमान का परिचालन हो होगा। बोकारो एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 5400 फीट है, इसलिए छोटे विमान के परिचालन की अनुमति डीजीसीए से मिली है।

    दुमका एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 4000 फीट है, इसलिए यहां से नाइन सीटर विमान की सेवा शुरू हो सकेगी। विमान परिचालन को लेकर एयरलाइंस बिड भी हो चुकी है। इसमें दो एयरलाइंस कंपनियों ने विमान परिचालन शुरू करने के लिए अनुमति ली है। बोकारो में सरकारी कंपनी सेल की हवाई पट्टी पहले से ही थी। बोकारो और दुमका में एटीसी टावर, रनवे, फायर फीट, पैसेंजर लॉबी, मेन गेट सहित अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने का काम पूरा कर लिया गया है।

    झारखंड में फिलहाल तीन जिलों रांची, देवघर और जमशेदपुर एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन हो रहा है।बोकारो और दुमका एयरपोर्ट शुरू होने के बाद धनबाद, गिरिडीह, प. बंगाल के पुरुलिया सहित कई शहरों के यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। नागर विमानन मंत्रालय ने बोकारो, दुमका के बाद हजारीबाग और डाल्टनगंज के हवाई अड्डे के पुनरुद्धार की योजना बनाई है, जिसे लेकर काम भी शुरू हो गया है। देशभर में 21 ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक अनुमोदन मिला है, जिसमें झारखंड के भी हवाई अड्डे शामिल हैं।

    बोकारो और दुमका में विमान परिचालन शुरू होने के बाद झारखंड विमानन सेवा में बिहार से भी आगे निकल जाएगा। वर्तमान में बिहार के पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट पर सिविल टर्मिनल ऑपरेशन सेवा बहाल है। झारखंड में अभी दो एयरपोर्ट पर विमान सेवा बहाल है। दुमका और बोकारो के बाद ऑपरेशनल एयरपोर्ट की संख्या चार हो जाएगी, जबकि बिहार में यह संख्या तीन ही रहेगी। दुमका से कोलकाता और रांची के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा में वन विभाग की टीम पर हमला, दो वनरक्षी गम्भीर रूप से घायल
    Next Article रूस-यूक्रेन युद्ध से सबक लेकर भारतीय सेना और बढ़ाएगी अपने हथियारों का भंडार
    azad sipahi

      Related Posts

      दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी

      July 17, 2026

      डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव

      July 17, 2026

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version