Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कनाडा हिंसा के पक्षधर चरमपंथियों के प्रति स्वीकार्य रूख बनाए हुए हैं : विदेश मंत्री
    देश

    कनाडा हिंसा के पक्षधर चरमपंथियों के प्रति स्वीकार्य रूख बनाए हुए हैं : विदेश मंत्री

    adminBy adminSeptember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन/नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज कहा कि कनाडा हिंसा का समर्थन करने वाले आतंकियों और चरमपंथियों के प्रति स्वीकार्य रूख बनाए रखे हुए हैं और उन्हें अपने यहां से काम करने दे रहा है। इसमें उसकी स्थानीय राजनीति की बड़ी भूमिका रही है।

    अमेरिकी यात्रा पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज हडसन इंस्टीट्यूट में नई प्रशांत व्यवस्था में भारत की भूमिका पर विषय रखा। इस दौरान एक प्रश्न के उत्तर में विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच काफी सालों से एक गतिरोध का बिन्दु बना हुआ है। हाल के दिनों में इसमें इजाफा हुआ है।

    विदेश मंत्री ने कहा कि कनाडा ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या से जुड़े आरोप पहले निजी और फिर सार्वजनिक तौर पर लगाए हैं। दोनों ही तरह से भारत ने उत्तर दिया है कि भारत की कभी इस तरह की नीति नहीं रही है। उन्होंने आगे कहा कि कनाडा के पास अगर इस संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी है तो वे भारत के साथ इसे साझा करें। भारत खुले मन से इस पर विचार करेगा।

    विदेश मंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुवेलिनयन और विदेश मंत्री एंटोनियो ब्लिंकन के साथ भी कनाडा संबंधी विषयों पर चर्चा होने की बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि बातचीत बेहतर और प्रगतिशील रही है।

    विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र में बदलाव की मांग को भी एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश नहीं है। यहां तक की इसमें 50 देशों वाला एक महाद्वीप नहीं है।

    इस दौरान विदेश मंत्री ने भारत और रूस के रिश्तों पर भी अपने विचार रखे। उन्होंने बताया कि दुनिया की बड़ी शक्तियों के बीच संबंध इतने सालों में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। केवल भारत और रूस के ही रिश्ते हैं जिनमें स्थायित्व बना हुआ है। हाल में रूस के यूरोप और अमेरिका से रिश्ते काफी बिगड़े हैं और वे जाहिर तौर पर एशिया की ओर देख रहा है। विदेश मंत्री ने वैश्विकरण को दोबारा तैयार करने का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वैश्विकरण के लाभ हैं लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं। इन पर विचार कर वैश्विकरण के ढांचे में पुनर्निमाण होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में रजत जीतने पर रामकुमार और साकेत को दी बधाई
    Next Article खैरात में नहीं लंबे संघर्ष के बाद मिला राम मंदिर : अनुपम खेर
    admin

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version