Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»केंद्र की मंशा आरक्षण लागू करने की नहीं, अबतक नहीं कराई जनगणना : नीतीश
    बिहार

    केंद्र की मंशा आरक्षण लागू करने की नहीं, अबतक नहीं कराई जनगणना : नीतीश

    adminBy adminSeptember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Video Grave- Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar talk to media over the Women reservation bill, in Patna on Wednesday Sep 20, 2023 Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -18 वर्ष के कार्यकाल में पहली बार सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 वर्षों के कार्यकाल में बुधवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा आरक्षण लागू करना नहीं है। यह इसी से स्पष्ट होता है कि केंद्र ने अब तक जनगणना नहीं कराई है। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    लोकसभा में महिला आरक्षण पर चल रही चर्चा को लेकर नीतीश ने कहा कि हम तो शुरू से इसके पक्षधर रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण लागू होने में विलंब की ओर संकेत देते हुए कहा कि जब जनगणना ही नहीं हुई है तो आरक्षण कैसे लागू होगा? नीतीश ने कहा कि जनगणना तो वर्ष 2021 में केंद्र को करना चाहिए था। यह नहीं हुआ। हमने कहा है कि जाति आधारित जनगणना कर लीजिए लेकिन यह नहीं हुआ। हम लोगों की यही मांग है लेकिन अभी तक जनगणना का काम नहीं हुआ।

    बिहार में महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि वर्ष 2006 से ही प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत और वर्ष 2016 से सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वर्ष 2013 से बिहार पुलिस में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। आज पुलिस में जितनी महिलाएं हैं उतना देश में कहीं नहीं है।

    इससे पहले मुख्यमंत्री मुख्य सचिवालय पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री विजय चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री के सचिवालय पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। ज्यादातर अधिकारी गायब थे। सीएम के आने की खबर मिलने के बाद राज्य के आलाधिकारी भागते-दौड़ते हुए सचिवालय पहुंचने लगे। लगभग डेढ़ घंटे तक सचिवालय में बैठने के बाद नीतीश जब बाहर निकले तो कहा कि अब सप्ताह में तीन दिन वे साढ़े 9 बजे मुख्य सचिवालय में पहुंच जायेंगे। बाकी के दो दिन मुख्यमंत्री सचिवालय में सुबह-सुबह पहुंचेंगे।

    उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिवालय में ही बिहार के मुख्यमंत्री का सरकारी चेंबर है लेकिन नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के बैठने का सिस्टम ही बदल दिया है। नीतीश कुमार सिर्फ कैबिनेट की बैठक के लिए मुख्य सचिवालय आते हैं और सिर्फ उसी दिन अपने चेंबर में कुछ देर के लिए बैठते हैं। नीतीश ने मुख्यमंत्री आवास को बड़ा कर वहां अपना सचिवालय बनाया है और वहीं राजकीय अतिथिशाला के एक हिस्से को अलग कर वहां भी सीएम सचिवालय बना लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोतिहारी में चरस-हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार
    Next Article एशियाई खेलों के लिए हांगझू रवाना हुई भारतीय महिला हॉकी टीम
    admin

      Related Posts

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      बिहारवासियों के लिये खुशखबरी, हवाई सफर होगा सस्ता,सरकार ने घटाया एटीएफ पर वैट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version