Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान – झूठ का प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पहचान – झूठ का प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 14, 2023Updated:September 14, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की कांग्रेस सरकार और केन्द्र में बने विपक्षी आईएनडीआईए पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की पहचान झूठ का प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार बन गया है। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस के एटीएम के लिए उपयोग किया जा रहा है।

    भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार केन्द्र की योजनाओं का लाभ राज्य की जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है। इसके बदले पार्टी के नेता घोटालों की राजनीति कर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। पार्टी वादा कुछ करती है और करती कुछ और है। कांग्रेस ने शराब बंदी की बात कही थी लेकिन शराब में भी घोटाला कर दिया।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने छत्तीसगढ़ बनाया है और अब मोदी सरकार को इस राज्य को विकसित करने का मौका दें। उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर अपने समय में काम करती तो मोदी को इतनी मेहनत न करनी पड़ती। केन्द्र सरकार के प्रयासों से ही देश के साढ़े चार करोड़ परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। दिल्ली और रायपुर दोनों जगह भाजपा की सरकार होने पर गरीबों को लाभ मिलेगा।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान थोड़े समय पहले एक कार्यक्रम में राज्य से जुड़ी परियोजनाओं और कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि केन्द्र के इन प्रयासों से राज्य की जनता को लाभ मिलेगा। विशेष रूप से सिकल सेल परामर्श कार्ड बांटे जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस अनुवांशिक बीमारी से राज्य के आदिवासी भाई-बहन सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। राष्ट्रीय अभियान के तहत अब 7 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी। वे इस बीमारी से मुक्ति दिलाकर ही रहेंगे।

    प्रधानमंत्री ने इस दौरान केन्द्र में बने आईएनडीआईए नाम के गठबंधन को सनातन संस्कृति के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने गठबंधन को ‘इंडि’ कहकर संबोधित किया और कहा कि सत्ता के लालच में अब यह सनातन को नष्ट करना चाहते हैं।

    प्रधानमंत्री ने सनातन की व्याख्या भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों की । उन्होंने कहा कि ‘सनातन संस्कृति वह है, जिसमें भगवान राम शबरी को मां कहकर उनके जूठे बेरों को खाने का आनंद लेते हैं। सनातन संस्कृति वह है, जहां वनवासियों को निषादों को श्रीराम अपने भाई से भी बढ़कर बताते हैं। सनातन संस्कृति वह है, जहां राम नाव चलाने वाले केवट को गले लगाकर धन्य हो जाते हैं। सनातन संस्कृति वह है, जिसमें वानरों से मिली शक्ति से श्री राम की लंका विजय का कारण बनती है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति व्यक्ति के परिवार को नहीं बल्कि कर्म उसको प्रधानता देती है। गांधी जी से लेकर स्वामी विवेकानंद तक, देवी मां अहिल्याबाई होल्कर से लेकर मीराबाई तक हजारों हजार साल यह सनातन धर्म सनातन संस्कृति हर किसी को प्रेरित करती रही है। सनातन संस्कृति ही संत रविदास और संत कबीर दास को संत शिरोमणि कहकर अपना गौरव बढ़ाती है।

    उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी श्यामलाल सोम जी ने प्रथम जंगल सत्याग्रह किया था। श्यामलाल सोम जी का जीवन सनातन से ही प्रेरित था। छत्तीसगढ़ के शहीद रामदीन का नाम ही सनातन का प्रतिबिंब रहा है। ऐसी सनातन संस्कृति को समाप्त करने का ऐलान इंडि एलाइंस के लोगों ने किया है।

    जी20 देशों के नेताओं को श्रीअन्न का भोजन कराए जाने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि छोटे किसानों और आदिवासी भाई-बहनों द्वारा उगाया और खाया जाने वाला भोजन आज अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को खिलाया गया है। यह अब पौष्टिक सुरक्षा का ब्रांड बन रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन घोटाले के आरोपित प्रेम प्रकाश की जमानत पर फैसला 20 को
    Next Article ईडी के गवाह विजय हांसदा ने कोर्ट में कहा, मुंगेरी और अशोक के दबाव में दिया था बयान
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version