Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अनंतनाग मुठभेड़ के तीसरे दिन आतंकवादियों के खात्मे के लिए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड लॉन्चर से लैस कमांडो उतरे
    Breaking News

    अनंतनाग मुठभेड़ के तीसरे दिन आतंकवादियों के खात्मे के लिए रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड लॉन्चर से लैस कमांडो उतरे

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करने के लिए सेना ने तेज किया ऑपरेशन
    – पहाड़ी के आतंकी ठिकाने की घेराबंदी करके चौतरफा हमले की तैयारी

    नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में तीसरे दिन शुक्रवार को भी सुरक्षाबलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ चल रही है। सेना के दो अधिकारियों, एक जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी की शहादत के बाद अब एक सैनिक के लापता होने की सूचना है, जबकि झड़प के दौरान दो अधिकारी घायल हो गए हैं। सेना ने पहाड़ियों पर छुपे आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए अब रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड लॉन्चर से लैस कमांडो को उतारा है।

    सूत्रों के मुताबिक कोकेरनाग इलाके की पहाड़ियों पर अभी भी आतंकी छुपे हुए हैं। भारतीय सेना ने कश्मीर में आतंकियों को नेस्तनाबूद करने के लिए ऑपरेशन तेज कर दिया है। पूरे क्षेत्र पर नजर रखने के लिए सेना और स्थानीय पुलिस सहित सुरक्षा बलों को छोटे क्वाडकॉप्टर और बड़े ड्रोन से सहायता दी जा रही है। सेना के कर्नल और मेजर के अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी की शहादत होने के बाद मुठभेड़ में घायल एक और जवान ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। भारतीय सेना की चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और राष्ट्रीय राइफल्स के विक्टर फोर्स कमांडर मेजर जनरल बलबीर सिंह ने मुठभेड़ स्थल का दौरा करके सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाया है।

    मुठभेड़ के तीसरे दिन सुरक्षाबलों को आज सुबह 11 बजे दोबारा आतंकियों की टोह मिली। इसके बाद सेना के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घेराबंदी करके आतंकियों के ठिकाने पर हमले के लिए तैयारी की। मुठभेड़ के दौरान आज एक सैनिक के लापता होने की सूचना है, जबकि झड़प के दौरान दो अधिकारी घायल हो गए हैं। लापता सैनिक के भी वीरगति को प्राप्त करने की आशंका है, लेकिन जंगल में उसका शव बरामद नहीं किया जा सका है। कोकेरनाग में ऑपरेशन के लिए सेना ने अब ड्रोन युद्ध सामग्री लॉन्चर का उपयोग किया है। कंधे पर रखकर चलाई जाने वाली इस गन का निर्माण भारत में म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड और एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड करती है, जिसकी रेंज 1200 मीटर है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेपी नड्डा का रांची एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
    Next Article सनातन धर्म का अनादर करना सोनिया और राहुल का एजेंडा: जेपी नड्डा
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version