रांची। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित महिला मैत्री सम्मेलन में भाग लेने कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय शनिवार को रांची पहुंचेंगे।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि रांची आगमन के बाद प्रदेश प्रभारी महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन में भाग लेने सीधे हवाई अड्डे से जेके सेलिब्रेशन जाएंगे। प्रभारी के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन के बाद तीन बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में नवगठित लोकसभा संयोजक और प्रभारी की बैठक में हिस्सा लेंगे।