Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस को सिर्फ चुनाव तक याद रहते हैं जनता से किये वादेः ज्योतिरादित्य सिंधिया
    Breaking News

    कांग्रेस को सिर्फ चुनाव तक याद रहते हैं जनता से किये वादेः ज्योतिरादित्य सिंधिया

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 16, 2023Updated:September 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – यह थांदला और प्रदेश का चुनाव नहीं बल्कि देश का निर्णायक चुनाव हैः सिंधिया

    झाबुआ। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अपनी बात चुनाव तक याद रखती है और चुनाव संपन्न होते ही सब भूल जाती है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने किसानाें से कर्ज माफ़ी और युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन सरकार बनते ही सभी वादों से मुकर गयी। वादाखिलाफी के कारण ही कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बेदखल होना पड़ा।

    केन्द्रीय मंत्री सिंधिया शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान झाबुआ जिले की थांदला, पेटलावद और झाबुआ विधानसभा की रथ सभाओं और जन सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। जब भी हमारे देश, समाज और हमारी संस्कृति पर कोई संकट आया है, तब हमारे जनजातीय बंधुओं ने उनका डटकर सामना किया है। शिवाजी महाराज ने जब हिन्द स्वराज के लिए लड़ाई लड़ी तब उनके अनेक किलों की रक्षा आदिवासी भाइयों ने की है और उसी प्रकार हमारे हर बूथ की रक्षा हमें करनी है। इस बार का यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव सिर्फ थांदला और प्रदेश का चुनाव नहीं बल्कि देश का निर्णय तय करने वाला चुनाव है। इसलिए इस चुनाव में पूरी ताकत से साथ जुट कर भाजपा को विजयी बनाएं।

    खंडवा से शुरू हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार को झाबुआ से थांदला, पेटलावद के लिए रवाना हुई। मेघनगर से यात्रा में केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने यात्रा का नेतृत्व किया। मूसलाधार बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया व यात्रा का जोरदार स्वागत किया। सिंधिया के साथ सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट, यात्रा के सह प्रभारी जयपाल सिंह चावड़ा, सांसद गुमान सिंह डामोर आदि नेतागण मौजूद थे। तेज बारिश के बीच यात्रा झाबुआ और थांदला विधानसभा के गांवों में पहुंची जहाँ जनजातीय बंधुओं ने केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का परम्परागत तरीके से स्वागत किया।

    सिंधिया ने ली चुटकी, कहा-कांग्रेस से पोस्टरों से दिग्विजय का गायब होने का उन्हें दुःखः

    पेटलावद में सभा में सिंधिया ने कहा कि वे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का सम्मान करते हैं लेकिन इन दिनों कांग्रेस द्वारा उनके चुनावी पोस्टरों से दिग्विजय सिंह का फोटो न लगाने का उन्हें दुख है। प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह के साथ कांग्रेस का ऐसा व्यवहार दुख देता है।

    उन्होंने थांदला की सभा में कहा कि भाजपा अपने हर कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। हम सब यहां पर एक यात्री हैं मगर हमारा सफर हमेशा सफल होना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा लेकर आपके बीच आई है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता है, जिसका मान सम्मान भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने कायम रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरंगे को विश्व पटल पर ही नहीं बल्कि चांद पर भी लहराया है।

    उन्होंने सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करते हुए कहा कि प्रजातांत्रिक संग्राम का समय आ गया है, जिसमें हर योद्धा को इंसाफ के लिए काम करना है। हमारा एकमात्र लक्ष्य देश का विकास है, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा करने में जुटी है। आप भाजपा को जिताकर देश और प्रदेश के विकास में भागीदार बनें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएसआईएस के आतंकी राहुल सेन को कोर्ट में किया गया पेश, भेजा गया जेल
    Next Article देश के हर मेडिकल कॉलेज में 2024 के अंत तक होगी अंग प्रत्यारोपण की सुविधा : मांडविया
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे

      May 9, 2025

      सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम

      May 9, 2025

      राज्यपाल ने दिया निर्देश, झारखंड में 2,420 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती जल्द हो

      May 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version