रांची। झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनय कुमार सुमन पर विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्णय लिया गया है। उनके ऊपर जामा बीडीओ के पद पर रहते पंचायत स्तर की योजनाओं का प्रखंड स्तर का एफटीओ कराने, बिना कार्य हुए 9,73,500.00 रुपये की राशि पंचायत एवं प्रखंड से निकासी करने, मनरेगा एक्ट का उल्लंघन करने और भ्रष्टाचार में शामिल रहने सहित कई आरोप हैं।
दुमका उपायुक्त ने 24 मई, 2018 को आरोप पत्र गठित कर कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसकी जांच कराई गयी, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सत्य पाया गया। इसके बाद विभागीय कार्रवाई का फैसला लिया गया है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।