Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»समाज के सभी तबके के विकास से ही राज्य का विकास संभव : सुदेश महतो
    Jharkhand Top News

    समाज के सभी तबके के विकास से ही राज्य का विकास संभव : सुदेश महतो

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHSeptember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पार्टी का महाधिवेशन राज्य के हित और विकास से जुड़े मुद्दों पर चिंतन-मंथन करने और अपने विचारों को साझा करने का खुला मंच होगा
    आजसू पार्टी का मिलन समारोह संपन्न, कई समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
    रांची। हेमंत सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज राज्य का युवा ठगा हुआ महसूस कर रहा है। इस अव्यवस्था को बदलने और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर वर्ग के युवाओं को राजनीति में आगे आना होगा। उक्त बातें मंगलवार को हरमू रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहीं। इस दौरान उमेश सिंह भोक्ता ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा। हरमू मैदान में हजारों समर्थक जुटे और रैली के रूप में हरमू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय अपने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे। झारखंड के विभिन्न जिलों जैसे रांची, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पलामू, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, धनबाद से सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। सुदेश महतो ने कहा कि राजनीतिक पटल पर राज्य के हर समाज, हर वर्ग का नेतृत्व हो इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, जिसके लिए आजसू पार्टी ऐसे सभी नेतृत्वकर्ताओं को मंच दे रही है ताकि राज्य के विकास में समाज के हर वर्ग की सभागिता तय हो। समाज के सभी तबके को नेतृत्व देने से ही राज्य का विकास संभव है। राजनीति एकल नहीं सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने निजी हित के लिए फैसले लेने वाली इस सरकार ने लोगों के हित को कभी समझा ही नहीं। निजी हित के चलते ही गलत नीतियों का निर्माण हुआ जिससे समाज के कुछ वर्ग पीछे छूट गये हैं। पार्टी के महाधिवेशन के जरिए हम राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, प्रोफेसनल्स, व्यवसायियों, विषय विशेषज्ञों और राजनीतिक पार्टियों के लिए राज्य के हित एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चिंतन मंथन करने एवं अपने विचारों को साझा करने के लिए खुला मंच देंगे। हम अपनी विचारधारा किसी पर थोपना नहीं चाहते हैं, हम चाहते हैं कि राज्य के सभी लोग इस महाधिवेशन के माध्यम से अपने विचार, समस्या, समाधान और सुझावों पर खुल कर चर्चा करें और राज्य के सर्वांगीण विकास की सकारात्मक रणनीति बनायें। मिलन समारोह में पार्टी में शामिल हुए उमेश सिंह भोक्ता ने कहा कि पार्टी और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के विकास के प्रति विजन और स्पष्ट रोडमैप से प्रभावित हो कर पार्टी में शामिल हो रहा हूं। पूरे राज्य में अपने ऊजार्वान साथियों के साथ मिलकर पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और वर्तमान सरकार की वादाखिलाफी के बारे में जनता को अवगत करने का कार्य करेंगे। मिलन समारोह में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देव शरण भगत, पार्टी के उपाध्यक्ष हसन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश
    Next Article रामगढ़ में भू-माफियाओं से सांठगांठ में दो दारोगा निलंबित
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version