Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»बेगूसराय में फॉल आर्मी का हमला, 20 हजार एकड़ से अधिक में लगी मक्का क्षतिग्रस्त
    बिहार

    बेगूसराय में फॉल आर्मी का हमला, 20 हजार एकड़ से अधिक में लगी मक्का क्षतिग्रस्त

    adminBy adminSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। प्राकृतिक और अप्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे बेगूसराय के किसानों पर लगातार विपदाएं आ रही है। जलजमाव और सुखाड़ की मार झेलने के बाद अभी किसान होश संभाल ही रहे थे कि अमेरिकी शत्रु फॉल आर्मी वर्म ने खेत पर हमला कर दिया है। 20 हजार एकड़ से अधिक में लगी मक्का की फसल प्रभावित हो चुकी है।

    जिसके कारण हजारों किसान खून के आंसू रोने को मजबूर हैं। लेकिन अधिकारी सिर्फ जांच कर रहे हैं, किसी प्रकार की राहत नहीं मिल रही है। किसानों का कहना है कि मक्का की खेती जहां-जहां भी हो रही है, प्रत्येक क्षेत्र में फाल आर्मी वर्म का अटैक हो गया है और प्रकोप अनवरत जारी है। किसान स्थानीय दवा विक्रेता से दवा लेकर इसका खुद इलाज और उपचार कर लेते हैं।

    सरकार की ओर से इसको रोकथाम के लिए कोई भी महा अभियान अब तक नहीं चलाया गया है। पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से सिर्फ सूचना एकत्रित करने का ही काम किया जाता रहा है। सरकार किसने की सहायता और उनके उत्थान के लिए करोड़ों-अरबों रुपये खर्च कर रही है। लेकिन फॉल आर्मी वर्म से बचाव के लिए समय से पहले ना तो जागरुक किया जाता है और ना ही कोई प्रयास किया जाता है।

    इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी को फोन किया गया तो अपने पुराने आदत के मुताबिक उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बताया जा रहा है कि फॉल आर्मी वर्म (पतन सैन्य कीट) दक्षिण अफ्रीका से शुरू होकर विभिन्न देश में किसानों को तबाह करने के बाद भारत में कर्नाटक से होते हुए बेगूसराय तक आ गया है। बेगूसराय में मक्का की फसल पर जोरदार हमला कर दिया है। जिसके कारण फसल 50 से 70 प्रतिशत तक प्रभावित हो गई।

    पतन सैन्य कीट एक बहुभोजी कीट है एवं इसके करीब 80 हॉट-स्पॉट हैं। जिनमें ग्रैमिनी पोएसी परिवार का प्लांट प्रमुख है। इसके तहत मक्का, मिलेट, ज्वार, गेहूं, गन्ना, चारे वाली घास, स्पिनैक, साग वाली फसलें, लूसर्न घास, सूरजमुखी, बंधा गोभी और आलू को भी यह प्रभावित करता है। फिलहाल अभी किसानों ने मक्का पर इसकी पहचान किया है। आर्मी वर्म का लावा भूरा और धूसर रंग का होता है, जिसके शरीर के साथ अलग टयूबरकल दिखता है।

    इसके पीठ के नीचे तीन पतली सफेद धारियां और सिर पर सफेद उल्टा अंग्रेजी शब्द वाई दिखता है। जिस से सहज ही किसा पहचान कर सकते हैं। काफी तेजी से फैलने वाले इस कीट के मादा एक रात में एक सौ किलोमीटर से अधिक उड़ते हैं तथा पूरे जीवन काल में 15 सौ तक अंडे देती है। तत्काल यह मक्का के पत्तों के साथ-साथ बाली को भी विशेष रूप से प्रभावित करता है।

    इस कीट का लार्वा मक्का के छोटे पौधे के डंठल में घुसकर अपना भोजन ग्रहण करते हुए पौधा को प्रभावित कर देता है। प्रारंभिक अवस्था में समेकित कीट प्रबंधन ही बचाव का विकल्प है। बेगूसराय में इसका खुलासा होने के बाद कृषि विभाग ने बचाव के संबंध में बताने और जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। लेकिन अन्य योजनाओं की तरह यह भी सिर्फ कागज पर ही चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल में कई देशों की मुद्रा के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार
    Next Article मोतिहारी में चरस-हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      भारत-नेपाल सीमा से चाइनीज नागरिक गिरफ्तार

      June 4, 2025

      पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में लगी आग, काेई हताहत नहीं

      June 3, 2025

      बिहारवासियों के लिये खुशखबरी, हवाई सफर होगा सस्ता,सरकार ने घटाया एटीएफ पर वैट

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version