-नमाज और ईद-ए-मिलाद के जुलूस में हुए धमाके
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में शुक्रवार को दो जगहों पर दो धमाके हुए। पहला धमाका बलूचिस्तान के मस्तुंग शहर में एक मस्जिद के पास हुआ। ये आत्मघाती हमला था। इसमें एक डीएसपी समेत 55 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 50 लोग घायल हुए हैं। हमले के वक्त लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हो रहे थे। दूसरा धमाका खैबर पख्तूनख्वा के हंगू शहर की मस्जिद में हुआ। ये भी फिदायीन हमला था। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक यहां एक पुलिस अफसर समेत चार लोगों की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मस्जिद में नमाज पढ़ी जा रही थी, तभी धमाका हुआ। इसके बाद मस्जिद की छत गिर गयी। यहां काफी संख्या में लोग दबे थे, जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया। बलूचिस्तान के चीफ मिनिस्टर ने पूरे प्रांत में तीन दिन के शोक का एलान किया है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



