Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जी-20: राष्ट्रपति भवन ने रात्रिभोज का भेजा न्योता, निमंत्रण कार्ड पर ‘प्रेसिंडेंट ऑफ़ भारत’ लिखने पर कांग्रेस को एतराज
    देश

    जी-20: राष्ट्रपति भवन ने रात्रिभोज का भेजा न्योता, निमंत्रण कार्ड पर ‘प्रेसिंडेंट ऑफ़ भारत’ लिखने पर कांग्रेस को एतराज

    adminBy adminSeptember 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम 9 सितंबर को होना है
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में 9-10 सितंबर के बीच जी20 बैठक होने जा रही है। इस बैठक के रात्रिभोज में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से एक निमंत्रण कार्ड भेजा गया है। कार्ड पर ‘प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत’ लिखा गया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि ये खबर वाकई सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 डिनर के लिए जो निमंत्रण भेजा है, उस पर प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत लिखा गया है। उन्होंने कहा कि यह संविधान में अनुच्छेद 1 के मुताबिक, इंडिया जिसे भारत कहते हैं वह राज्यों का एक संघ होगा, लेकिन अब इस राज्यों के संघ पर भी हमला हो रहा है। उधर, जयराम रमेश के ट्वीट के आधे घंटे के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि रिपब्लिक ऑफ़ भारत, खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारी सभ्यता अमृत काल की ओर तेजी से बढ़ रही है।

    सोशल मीडिया पर जी-20 निमंत्रण की तस्वीर वायरल
    इस बीच सोशल मीडिया पर जी-20 के निमंत्रण से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें अशोक स्तंभ के नीचे ही प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ़ भारत शब्द का इस्तेमाल किया गया है। निमंत्रण जी-20 सम्मेलन के पहले दिन के रात्रि भोज यानी 9 सितंबर के लिए है। हालांकि, इस तस्वीर की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

    कांग्रेस नेताओं ने साधा निशाना:
    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि वैसे तो इंडिया को भारत बुलाने पर कोई संवैधानिक आपत्ति नहीं है। यह देश के दो नामों में से एक है। मैं उम्मीद करता हूं कि सरकार इतनी बेवकूफ नहीं होगी कि इंडिया नाम को पूरी तरह से हटा दे, जिसकी सदियों में बनी एक ब्रांड वैल्यू है। हमें दोनों ही नामों का इस्तेमाल जारी रखना चाहिए। एक नाम जो पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। उधर, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संविधान में संशोधन कर इंडिया का नाम बदलने की अटकलों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, इंडिया शब्द से यह सहम गये हैं। क्या वे इस हद तक चले जायेंगे कि संविधान बदल देंगे? संविधान में लिखा है, ‘इंडिया दैट इज भारत’। भाजपा के अंदर का डर मोदी जी का भय दिखाता है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारे संविधान के आर्टिकल 1 में साफ तौर पर लिखा गया है कि हमारा नाम इंडिया भी होगा और भारत भी। मोदी जी और संघ के लोग लगातार हमारे संविधान के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडुमरी उपचुनाव: बेबी देवी व यशोदा देवी समेत छह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद, 64.84 फीसदी वोटिंग
    Next Article विपक्ष कहता है मोदी हटाओ, लेकिन कैसे, यह कोई नहीं बताता
    admin

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version