Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»समाज के लिए अनुकरणीय है देहदान करने वाले स्व. अवधेश लाल का परिवार : गिरिराज सिंह
    राजनीति

    समाज के लिए अनुकरणीय है देहदान करने वाले स्व. अवधेश लाल का परिवार : गिरिराज सिंह

    adminBy adminSeptember 3, 2023Updated:September 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक और अधिवक्ता अवधेश लाल के बीते सप्ताह हुए निधन के बाद आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने आज उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मिल सांत्वना दी।

    बनहारा गांव स्थित उनके आवास पर पहुंचे गिरिराज सिंह ने बेगूसराय जिला से पहली बार पिता का देहदान करने वाले स्वर्गीय लाल के पुत्र और पत्रकार निरंजन कुमार सिंह एवं पत्नी कवियत्री मुकुल लाल से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया तथा सुख-दुख में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इनके पूरा परिवार ने देहदान किया है जो सम्पूर्ण समाज के लिए अनुकरणीय है।

    तेघड़ा प्रखंड के बनहारा गांव में पुल से सड़क काफी नीचे होने की वजह से उसे शीघ्र ऊंचा करने का आश्वासन केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रविवार को दी है। बेगूसराय जिला से पहली बार पिता का देहदान करने वाले पत्रकार निरंतर कुमार सिंहा से मिलने उनके बनहारा गांव केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह काफिले के साथ पहुंचे थे।

    इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बाढ़ के समय सड़क पर तीन से चार फीट पानी लग जाने के कारण पुल की उपयोगिता कुछ दिनों के लिए समाप्त हो जाने की समस्या से अवगत कराया। इसके बाद गिरिराज सिंह ने तुरंत कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बात किया। उन्होंने सोमवार को कारगिल भवन में होने वाली दिशा की बैठक में सड़क को ऊंचा करने से संबंधित विभागीय कार्रवाई का प्रतिवेदन लेकर आने का निर्देश दिया है।

    इस अवसर पर गिरिराज सिंह के साथ बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी एवं आयुष ईश्वर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    दूसरी ओर बीहट से संविधान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक कमल वत्स युवाओं का जत्था लेकर बनहारा गांव पहुंचे तथा देहदान करने की क्रियाओं को जाना और समझा। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं द्वारा दिए देहदान की सराहना की जा रही है। सुबह से लेकर देर रात तक समाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता एवं नेताओं की आवाजाही जारी है। तमाम लोग जिले में पहली बार किए गए देहदान की सराहना कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री धामी पहुंचे भौन खोला, ग्रामीणों का हालचाल जाना
    Next Article राजौरी से एक आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने समय रहते की नष्ट
    admin

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो

      May 21, 2025

      बिहार में भावुक हुए धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, कहा मेरा अगला जन्म यहीं हाे

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      • बदल रहा है शशि थरूर और पी चिदंबरम का मिजाज!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version