Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सरकारी कंपनियां उद्देश्य से भटकी, विभाग की तरह करती हैं कार्य: सरयू राय
    Breaking News

    सरकारी कंपनियां उद्देश्य से भटकी, विभाग की तरह करती हैं कार्य: सरयू राय

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 9, 2023Updated:September 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू।झारखंड विधानसभा के सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति सरयू राय ने कहा कि सरकारी फंडिंग से संचालित कंपनियां अपने मूल्य उद्देश्य के अनुसार कार्य नहीं कर रही है। सरकारी विभाग की तरह कार्य करती है। इससे सरकार को फायदा नहीं पहुंच रहा है। सरयू राय शनिवार को परिसदन में सरकारी उपक्रम की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

    जमशेदपुर के विधायक और सभापति सरयू राय ने सरकारी कंपनियों के क्रियाकलाप की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान सामने आया कि सभी कंपनियां कंपनी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड तो हुई हैं, लेकिन उनका काम सरकारी विभाग की तरह चल रहा है। इनका अपना कोई ढांचा नहीं है। सभी कंपनियां सरकारी कर्मियों के भरोसे चल रही है जो सरकार पर बोझ की तरह हो गई है। ऐसी आधा दर्जन कंपनियों को बंद करने की तैयारी की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि सरकारी उपक्रम का गठन इसलिए किया गया था के यहां कार्यरत कर्मी कमाई कर खुद का संचालन करेंगे, लेकिन वर्तमान स्थिति में चाहे वह फूड कॉरपोरेशन हो, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड हो या फिर अन्य कंपनियां, सब जगह सरकारी कर्मी कार्यरत हैं ऐसे में इनके गठन का उद्देश्य विपरीत जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि कंपनी का काम है व्यवसाय करना। सरकार इसमें पूंजी निवेश करती है ताकि ज्यादा फायदा पहुंचे, लेकिन यह कंपनियां कॉरपोरेट कंपनियों की तरह काम नहीं करती। सरकार जो खर्च करती है उसकी भी भरपाई नहीं हो पाती।

    सरयू राय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सरकारी संसाधनों पर कब्जा कर बैठे हैं। 25 वर्ष तक जमशेदपुर से विधायक और 2015 से मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास के कार्यकाल में कई कार्य हुए, जिसमें सरकार का पैसा लगा है। वहां उनके परिवार का अवैध कब्जा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में जमशेदपुर में बने शंख मैदान पार्क, चिल्ड्रन पार्क, दो विवाह मंडप सहित पर्यटन विभाग के कई संसाधन असंचालित बताए गए हैं, जबकि भौतिक सत्यापन करने पर सारे संचालित हैं और उसका पैसा लंबे समय से लोग अपनी पॉकेट में डाल रहे हैं। हाल के दिनों में 13 लाख रुपये अकाउंट से वापस लिये गये हैं। टिकट काटना बंद कर दिया गया है। ऐसे में उन्हें हिंदू आस्था का विरोधी बताया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजी-20 शिखर सम्मेलन : फरीदाबाद पुलिस ने मेट्रो स्ट्रेशनों पर चलाया सर्च अभियान
    Next Article जी20ः बैठक के प्रथम सत्र में प्रधानमंत्री ने कहा-भारतीय संस्कृति ‘एक पृथ्वी’ की पक्षधर
    azad sipahi

      Related Posts

      कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक

      May 22, 2025

      जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई

      May 22, 2025

      प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version