-विधानसभा के अध्यक्ष के पत्र पर मिला सकारात्मक जवाब
-विधायकों को भी संबोधित करेंगी राष्ट्रपति

गांधीनगर। गुजरात की ई-विधानसभा की लॉन्चिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी के पत्र का राष्ट्रपति कार्यालय से सकारात्मक जवाब आया है। विधानसभा के सचिव ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 13 सितम्बर को सुबह 10 बजे राष्ट्रपति गुजरात की ई-विधानसभा का उद्घाटन करेंगी। इस दिन राष्ट्रपति विधायकों को संबोधित भी करेंगी। राष्ट्रपति आयुष्मान भव एप्लिकेशन की भी लॉन्चिंग करेंगी।

गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र 12 सितम्बर से शुरू होगा। तीन दिन के इस सत्र में कई अहम बिल पेश किए जाएंगे, वहीं इस बार विधानसभा का सत्र कुछ मायनों में खास हो जाएगा। सत्र के पहले दिन 12 सितम्बर को ई-विधानसभा की लांचिंग की जाएगी। साथ ही विधानसभा के कामकाज पेपरलेस हो जाएंगे। इसके बाद विधानसभा की नई कैंटिन का भी लोकार्पण किया जाएगा। गुजरात विधानसभा इस मानसून सत्र से पेपरलेस हो जाएगा। इसके उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राज्यपाल आचार्य देवव्रत, विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी, सभी विधायकों के अलावा लोकसभा के वैधानिक और संसदीय विभाग के उच्च अधिकारी, नोवा कंपनी के अधिकारी हाजिर रहेंगे। नई कैंटिन का भी उद्घाटन होगा। तीन दिनों के इस मानसून सत्र में सरकार अलग-अलग 9 विधेयक पेश करेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version