Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा की जारी रिपोर्ट में हमीरपुर के सांसद को यूपी में मिला पहला स्थान
    राज्य

    लोकसभा की जारी रिपोर्ट में हमीरपुर के सांसद को यूपी में मिला पहला स्थान

    adminBy adminSeptember 29, 2023Updated:September 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हमीरपुर। हमीरपुर-महोबा के संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल लोकसभा की जारी रिपोर्ट में प्रदेश में पहले पायदान पर हैं, जबकि पूरे देश में टाॅपटेन-10 में ये तीसरे स्थान पर है। संसद में अपनी कार्यप्रणाली के लिए इन्होंने जनहित के तमाम मुद्दे भी उठाए हैं। बजट और मानसून सत्र में भी इनका शानदार प्रदर्शन रहा।

    हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने वर्ष 2014 में राजनीति में आए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव में पहली बार बम्फर मतों से भाजपा का कमल खिलाया था। और तो और भाजपा की सुनामी में ये 2019 में ये दोबारा लोकसभा सदस्य बने। ये बुन्देलखंड क्षेत्र के ऐसे सांसद है जो पिछले नौ सालों से लगातार सांसद है। ये अपनी कार्यप्रणाली से बुन्देलखंड में पहचान बनाए हुए हैं।

    भाजपा के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीरतन साहू व आशुतोष शुक्ला ने बताया कि संसद में जिला तरीके से सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल बुन्देलखंड के विकास के जो मुद्दे उठाते हैं, उसे लेकर यहां संसदीय क्षेत्र की जनता का भरोसा बढ़ा है।

    बुन्देलखंड उत्थान संस्था के संस्थापक डाॅ. रोहित सिंह राजावत ने बताया कि हमीरपुर के सांसद जिस तरीके से संसद में क्षेत्रीय जन समस्याओं के समाधान के प्रयास करते हैं, उसके सार्थक परिणाम भी मिल रहे हैं। केन, बेतवा नदी लिंक परियोजना, झांसी मानिकपुर रेलवे दोहरीकरण और विद्युतीकरण सहित तमाम परियोजनाएं उन्हीं के प्रयासों से क्षेत्र को सौगात के रूप में मिली है। इसके साथ ही सुमेरपुर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना, पासपोर्ट आफिस, वेटवरी वैन और ग्रीन एक्सप्रेस वे जैसे कई बड़े काम भी आज जमीन पर दिख रहे हैं।

    बताया कि राठ-उरई रेलवे लाइन के लिए भी उन्होंने संसद में मुद्दा रखा था। लोकसभा में यहां के सांसद के शानदार प्रदर्शन कर देश में गौरव बढ़ाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक हमीरपुर, जिलाध्यक्ष महोबा अवधेश गुप्ता, एमएलसी जितेन्द्र सिंह सहित तमाम भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि हमीरपुर के सांसद बुन्देलखंड के समग्र विकास के लिए लोकसभा में समय-समय पर मुद्दे उठाते हैं।

    टाॅप-10 में हमीरपुर के सांसद को देश में मिला तीसरा स्थान
    डाॅ.रोहित सिंह राजावत ने बताया कि यहां के सांसद ने लोकसभा में 1333 डिवेट में हिस्सा लिया और 310 प्रश्न किया। साथ ही 13 प्राइवेट मेंबर बिल लेकर आए। बजट सेशन में 2023 में 88 फीसदी उपस्थिति इन्होंने संसद में दर्ज कराई वहीं मानसून सेशन में सौ फीसदी उपस्थिति रही। विंटर सेशन 2022 में 92 फीसदी, विंटर सेशन 2021 में 89, बजट सेशन 2022 में 85, मानसून सत्र 2021 मेें 100, बजट सत्र 2021 में 92 मानसून सत्र 2020 में 100 व बजट सत्र 2020 में 91 फीसदी उपस्थिति सांसद की रही। विंटर सत्र 2019 में भी 100, बजट सत्र 2019 में 97 फीसदी उपस्थिति रही। लोकसभा की जारी रिपोर्ट में टाॅप-10 में हमीरपुर के सांसद देश में तीसरे स्थान पर रहे, जबकि उत्तर प्रदेश में इन्हें प्रथम स्थान मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस आजकल विदेशी ताकतों के इशारे पर चल रही: प्रतुल शाहदेव
    Next Article अवैध खनन मामले में टिंकल भगत ने ईडी कोर्ट में दायर की जमानत याचिका
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version