रांची। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि हेमंत सरकार लोकहित के हर मोर्चे पर विफल रही है। झारखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मच्छर जनित बीमारी राज्य में कहर ढा रही है और हेमंत सोरेन सत्ता सुख साधन की सैय्या पर नींद में विभोर हैं। राज्य के 15 जिलों में डेंगू और 10 जिले चिकनगुनिया की चपेट में आ गये हैं। मानसून की इन बीमारियों से निपटने के लिए सरकार की तैयारी नहीं के बराबर है। न तो फागिंग की पर्याप्त व्यवस्था है, न दवा छिड़काव की। यही वजह है कि डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। डेंगू के मरीजों की सर्वाधिक 475 जमशेदपुर की है, इनमें पांच की मौत हाल के दिनों में हुई है। रांची जिला दूसरे स्थान पर है, जहां एक मरीज की मौत हो चुकी है। राज्य की राजधानी रांची में अगस्त तक 26 डेंगू और 47 चिकनगुनिया के मामले मिले थे। राज्य की राजधानी में इन बीमारियों के नियंत्रण के लिए जब कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे हैं, अन्य जगहों की सुध कौन लेगा? उन्होंने कहा कि इस सरकार न तो बिजली की सही ढंग से आपूर्ति कर रही है और न ही स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त कर पा रही है। एक तरफ लोग स्वास्थ्य विभाग की अव्यस्था के कारण डेंगू और दूसरी मानसून जनित रोगों से मर रहे हैं, तो दूसरी ओर बिजली की कटौती से त्राहि त्राहि कर रहे हैं। पूरे राज्य में लोड शेडिंग कर विद्युत आपूर्ति की जा रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



